वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे दर्दनाक हादसा : हिमस्खलन से 6 पर्यटकों की मौत, सैकड़ों फंसे, बिना परमिशन के पहुंच गए थे 15 वें मील पर -

दर्दनाक हादसा : हिमस्खलन से 6 पर्यटकों की मौत, सैकड़ों फंसे, बिना परमिशन के पहुंच गए थे 15 वें मील पर

1 min read

⚫ जानकारी मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा

⚫ दबे हुए लोगों को निकालने के प्रयास जारी

हरमुद्दा
मंगलवार, 4 अप्रैल। मंगलवार को पूर्वी सिक्किम में हिमस्खलन होने से करीब 6 पर्यटकों की मौत हो गई है। इस घटना में करीब डेढ़ सौ से अधिक पर्यटक दब गए हैं। जानकारी मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

बर्फ में फंसे लोगों को खोजते हुए राहत एवं बचाव दल

मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी सिक्किम (Sikkim) के त्योमगो झील के पास एक बड़े हिमस्खलन हुआ है।अभी तक की मिली जानकारी के मुताबिक एवलांच (Avalanche) में 150 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। फिलहाल सभी को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

चार पुरुष, एक महिला, एक बच्चे की मौत

मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। हिस्खलन के बाद कई पर्यटकों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है जिसके बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

बिना परमिशन के 15वें मील की ओर चले गए टूरिस्ट

जानकारी है मिली है कि घटना दोपहर करीब 12:20 बजे गंगटोक को नाथुला दर्रे से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर हुई है। जहां पर हादसा हुआ, वहां जाने के लिए एक पास जारी होता है। यह पास 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन टूरिस्ट बिना परमिशन के 15वें मील की ओर चले गए। यह घटना 15वें मील में ही हुई है।

150 से ज्यादा पर्यटक फंसे, 30 को बचाया

पुलिस के अनुसार, 150 से ज्यादा पर्यटक अभी भी 15 मील से आगे फंसे हुए हैं। इस बीच, बर्फ में फंसे 30 पर्यटकों को बचा लिया गया है और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *