वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे नगर निगम का बजट : नया कर और कर में वृद्धि कुछ भी नहीं, 17 अप्रैल को होगी बजट पर चर्चा, नगर निगम तिराहे से महलावाड़ा तक की 4 लेन सड़क का हुआ नामांकरण -

नगर निगम का बजट : नया कर और कर में वृद्धि कुछ भी नहीं, 17 अप्रैल को होगी बजट पर चर्चा, नगर निगम तिराहे से महलावाड़ा तक की 4 लेन सड़क का हुआ नामांकरण

1 min read

महंगाई, कोरोना और समस्याओं के चलते आमजन को मिली राहत

⚫ अनुमानित आय 571 करोड़ 71 लाख रुपए

⚫ 571 करोड़ 26 लाख 75 हजार अनुमानित व्यय होने की संभावना

⚫ 44 लाख 25 हजार अनुमानित बचत की संभावना

हरमुद्दा

रतलाम 13 अप्रैल। गुरुवार को नगर निगम में आयोजित साधारण सम्मेलन में महापौर ने वर्ष 2023 से इस का बजट प्रस्तुत किया बजट में नया कर, नई वृद्धि कुछ भी लागू नहीं की गई है। नागरिकों को बजट से राहत मिली है।बजट पर 17 अप्रैल को दोपहर 3 बजे चर्चा होगी। अनुमानित आय 571 करोड़ 71 लाख रुपए है। 571 करोड़ 26 लाख 75 हजार अनुमानित व्यय होने की संभावना है। बजट से 44 लाख 25 हजार अनुमानित बचत की संभावना है। नगर निगम तिराहे से महलावाड़ा तक की 4 लेन सड़क का हुआ नामांकरण। यह महाराजा रतनसिंह के नाम से जानी जाएगी।

महाराजा रतन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए

गुरुवार को नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा की अध्यक्षता में वर्ष 2023 24 का आईवाई पत्रक बजट महापौर ने प्रस्तुत किया। महापौर ने कहा हम सभी एकजुट होकर नगर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। ऐसे उल्लेखनीय विकास कार्य करेंगे, जो कि सदैव याद रहें।

⚫ नगर के सम्पूर्ण विकास तथा नगर के समस्त नागरिकों को यथासम्भव मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए नगर के सौन्दर्यीकरण एवं व्यवस्थापन का प्रयास इस बजट के माध्यम से किया गया हैं।

⚫ बढ़ती हुई मंहगाई, कोरोना काल एवं आमजन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2023-2024 में बजट में कोई नया कर एवं करों में वृद्धि नहीं की गई है।

⚫ सफाई व्यवस्था के लिए दो नवीन झोन बनाए गए। अब 4 की बजाय 6 झोन रहेंगे।

एक नजर बजट में किसके लिए कितनी कितनी राशि

⚫ मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 107 लाख रुपए।

⚫ खेलकूद प्रतियोगिता के लिए 10 लाख रुपए।

⚫ सड़कों की मरम्मत के लिए 900 लाख रुपए।

⚫ स्कूलों की मरम्मत एवं फर्नीचर के लिए 50 लाख रुपए

⚫ वाहनों की मरम्मत के लिए 141 लाख रुपए

⚫ निगम भवन/वर्कशाप व अन्य सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 470 लाख रुपए।

⚫ स्टेडियम अन्य खेल मैदान निर्माण के लिए 50 लाख।

⚫ नवीन उद्यान विकास के लिए 370 लाख।

⚫ सड़को का डामरीकरण/सीमेन्टकांक्रीट/ब्लाक के लिए 5035 लाख।

⚫ पुलिया चौड़ीकरण के लिए 300 लाख।

⚫ नाले नालियों के निर्माण के लिए 500 लाख।

⚫ पानी की टंकी एवं सम्पवेल निर्माण के लिए 650 लाख

⚫ अमृत योजना के दूसरे चरण शहर में नवीन पाईप लाईन नवीन मोटरे के लिए 7000 लाख।

⚫ नवीन वाहन खरीदने के लिए 610 लाख

⚫ कार्यालय में नवीन फर्नीचर निर्माण पर 40 लाख।

⚫ फूड झोन निर्माण के लिए 300 लाख।

⚫ झील संरक्षण अमृतसागर तालाब के उन्नयन के लिए 1000 लाख।

⚫ शहर एवं चौराहों के सोंदर्यीकरण पर 500 लाख।

⚫ राजमहल गेट का सौंदर्य करण के लिए 25.00 लाख विधायक निधि

⚫ कायाकल्प योजनान्तर्गत रोड निर्माण पर 1000 लाख।

⚫ पुराने कचरे के निष्पादन पर 1700 लाख।

⚫अवैध कालोनियों में विकास कार्य पर 4000 लाख।

आएगा, खर्च होगा और बचेगा

⚫ अनुमानित आय 571 करोड़ 71 लाख रुपए है।

⚫ 571 करोड़ 26 लाख 75 हजार अनुमानित व्यय होने की संभावना है।

⚫ 44 लाख 25 हजार अनुमानित बचत की संभावना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *