वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सामाजिक सरोकार : अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा का शपथ ग्रहण समारोह हुआ चंदेरी में, श्रेष्ठ कार्य करने वाले पदाधिकारियों का किया सम्मान -

सामाजिक सरोकार : अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा का शपथ ग्रहण समारोह हुआ चंदेरी में, श्रेष्ठ कार्य करने वाले पदाधिकारियों का किया सम्मान

अतिथियों ने कहा सामाजिक एकता से ही उत्थान संभव

अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा का पोस्टकार्ड अभियान हुआ सार्थक

भारतीय स्वर्णकार महासभा स्वर्णकला बोर्ड गठन पर मुख्यमंत्री का माना आभार

अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा रतलाम की जिला अध्यक्ष रानी संतोष सोनी का विशेष तौर पर किया सम्मान

हरमुद्दा
चंदेरी/चंदेरी, 2 मई। अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। उत्कृष्ट कार्य करने पर पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। भारतीय स्वर्णकार महासभा स्वर्णकला बोर्ड गठन पर मुख्यमंत्री का आभार माना। आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए।

समारोह में स्वर्णकार समाज के स्तंभ राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कृष्ण मोहन सोनी, विदिशा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष मुकेश टंडन, चंदेरी भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी, अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस उपस्थित थे। सभी वक्ताओं ने स्वर्णकार समाज की एकता और उत्थान पर अपने अपने विचार प्रकट करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अतिथियों ने कहा कि समाज की एकता के बल पर ही उत्थान संभव है। एकता के साथ चलाया गया पोस्टकार्ड अभियान ने सार्थक रूप लिया और स्वर्णकला बोर्ड का गठन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

इनका किया गया सम्मान

इस अवसर पर अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा रतलाम की जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी संतोष सोनी का विशेष तौर पर प्रशस्ति पटल, दुपट्टा एवं साड़ी भेंट कर सम्मान किया गया। विदिशा की लायन सुचिता सोनी, एडवोकेट गिरजा सोनी, राष्ट्रीय संयोजक रीटा सोनी, इंदौर सासंद जी की धर्मपत्नी श्री मती मन्जू सोनी का भी सम्मान किया गया।

दिलाई शपथ

शपथ ग्रहण आयोजन के सूत्रधार भाजपा पिछडा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ जडिया को अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा मध्य प्रदेश के प्रभारी मनोनीत कर शपथ दिलाई।

पोस्टकार्ड अभियान की सार्थकता हुई सिद्ध, मुख्यमंत्री ने किया स्वर्ण कला बोर्ड का गठन

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सर्राफ ने बताया कि हमने मुख्यमंत्री जी को स्वर्णकला बोर्ड गठन के लिए स्वर्णकार समाज से एक लाख पोस्ट कार्ड भेजने का अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत में मां शारदा की नगरी मैहर से देवी के चरणों में अर्पित कर की गई, जिसे महासभा और सभी स्वर्णकार समाज के संगठनों ने अपने अपने स्तर पर आगे बढ़ाते हुए सभी जिलों से पोस्टकार्ड भिजवाए। युवा महासभा ने भोपाल, सागर, विदिशा, दमोह, इंदौर, ग्वालियर, बैरसिया, और जबलपुर जाकर से यह पोस्टकार्ड को मुख्यमंत्री निवास पर भिजवाने का कार्य किया। आखरी पोस्टकार्ड 18 मार्च को हमने बनारस जाकर मां गंगा की आरती के समय बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना कर मां गंगा को अर्पित किया। देवी कृपा और समाज बंधुओं के प्रयास से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक महापंचायत 23 मार्च को सीएम हाउस में बुलाई और स्वर्ण कला बोर्ड के गठन की घोषणा की।

आयोजन में मौजूद सभी ने मुख्यमंत्री के प्रति माना आभार

अतिथियों को मुख्यमंत्री प्रतिनिधि के रूप मे सम्मान कर सब ने मंच से, सदन से खड़े होकर मुख्यमंत्री का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ आभार प्रकट करते हुए महासभा की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह थे मौजूद

इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामस्वरूप सोनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम सोनी आष्टा, मीडिया प्रवक्ता मुकेश सोनी बैरसिया, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी योगेश सोनी भोपाल, महापंचायत संयोजक दुर्गेश सोनी रेहटी, धीरज सोनी भोपाल, अजय सोनी नसरुल्लागंज, कल्याण समिति प्रदेश अध्यक्ष ओपी सोनी भोपाल, विनोद सोनी भोपाल, सुरेश सोनी गुना, रवि सोनी मुंगावली, महासभा संयोजक नरेन्द्र सोनी, युवा प्रदेश अध्यक्ष अमित सोनी, बैरसिया से कार्यकारणी सदस्य राजेन्द्र स्वर्णकार, महेश सोनी, संतोष सोनी पार्षद विदिशा, माखनलाल सोनी सागर, वृन्दावन सोनी शिवपुरी के साथ प्रदेश के कई जिलो के समाजजन सहित चंदेरी अशोकनगर सोनी समाज सहित काफी संख्या में नारी शक्ति और स्वर्णकार बंधु उपस्थित रहे। संचालन महासभा के राष्ट्रीय महासचिव अशोक वर्मा (भोपाल) और विनोद सोनी (अशोक नगर) ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *