वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे दिन दहाड़े धाएं धाएं : बाइक सवार दो व्यक्तियों ने एक को गोली मारी, स्थिति गंभीर -

दिन दहाड़े धाएं धाएं : बाइक सवार दो व्यक्तियों ने एक को गोली मारी, स्थिति गंभीर

1 min read

आसपास के लोगों की मदद से युवक को पहुंचाया अस्पताल

⚫ सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर

⚫ गोलीकांड की घटना हुई सीसीटीवी में दर्ज

हरमुद्दा
उज्जैन, 4 मई। फ्रीगंज क्षेत्र से युवक में युवक बात कर रहा था। इसी दौरान बाइक से आए दो लोगों ने उस पर फायर कर दिए। गोली युवक के सीने में लगी। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। युवक की स्थिति अभी गंभीर है और वह आइसीयू में है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पूरी घटना सीसीटीवी में दर्ज हुई है।

घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा राजू

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को शहर के फ्रीगंज में दोपहर 12:45 पर एक युवक को गोली मार दी गई। युवक का नाम राजू द्रोणावत है। गोली मारकर बाइक सवार भाग गए। गोली युवक के सीने के पास लगी है उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर आईसीयू में उपचार चल रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस

सड़क किनारे कर रहा था किसी से बात

गोलीकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें राजू सड़क किनारे खड़ा किसी से बात करते हुए दिखाई दे रहा है। तभी बाइक पर दो युवक आते हैं। उनमें से पीछे बैठा युवक राजू पर पिस्टल तानता है और राजू उसकी ओर रोकने के लिए दौड़ लगाते हैं, तभी युवक भी बाइक से उतरता है और गोली चला देता है। इसके बाद राजू सड़क पर नीचे गिर गया। इस पूरी घटना के दौरान आस-पास के लोग दूर भाग गए। घटना के बाद राजू के साथ वाला व्यक्ति ने किसी को फोन लगाया। इस दौरान घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *