वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मिली जानकारी अद्भुत : 143 वर्ष पूर्व घंटाघर पर चढ़ाया गया था लंदन में बना घंटा, पैदल चलकर जानकारी हासिल की उत्सुक लोगों ने -

मिली जानकारी अद्भुत : 143 वर्ष पूर्व घंटाघर पर चढ़ाया गया था लंदन में बना घंटा, पैदल चलकर जानकारी हासिल की उत्सुक लोगों ने

1 min read

शहर की धरोहरों, गौरवशाली इतिहास, स्थापत्य कला और उनके अनछुए तथ्यों से हुए अवगत

⚫ जिला पुरातत्व पर्यटन, संस्कृति परिषद् एवं रतलाम हेरिटेज संस्था ने किया संयुक्त हेरिटेज वॉक का आयोजन

हरमुद्दा
रतलाम, 12 जून। उत्सुक लोगों के लिएजिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद् एवं रतलाम हेरिटेज संस्था के संयुक्त तत्वावधान में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। इसमें रतलाम शहर की धरोहरों, गौरवशाली इतिहास, स्थापत्य कला और उनके अनछुए तथ्यों से अवगत कराया गया।

हेरिटेज वॉक को संस्था की विनीता तांतेड़ द्वारा महलवाड़ा के गुम्बद, घंटाघर की घड़ी का यंत्र-रचना, रतलाम की टकसाल, थावरिया बाजार आदि के इतिहास के बारे में विस्तृत विवरण दिया गया।

पैदल चलकर जानकारी हासिल की उत्सुक लोगों ने

हेरिटेज वॉक महलवाड़ा से प्रारम्भ होकर घंटाघर, सुरजपौर, थावरिया बाजार होते हुए पुनः रणजीत विलास पैलेस पर समाप्त हुई। उपस्तिथ लोगो ने पैदल चलकर सभी धरोहरों की जानकारी प्राप्त कर इतिहास को जाना।

यह थे मौजूद

वॉक में परियोजना अधिकारी अरुण पाठक, महावीर वर्मा, हिमांशु कर्दम, प्रकृति जोशी, आदित्य पंडित, हितेश चुंडावत, भरत राठी, अमित वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *