वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में तीन जिला सह संयोजक की नियुक्तियां -

भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में तीन जिला सह संयोजक की नियुक्तियां

पत्रकार बरमेचा, शिक्षाविद शर्मा एवं शाह को दी जिम्मेदारी

हरमुद्दा
रतलाम, 13 जून। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तुषार कोठारी की अनुशंसा पर जिला सह संयोजक नियुक्त किए है।

ये नियुक्तियां भाजपा के जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय की सहमति से की गई है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में पत्रकार नीरज बरमेचा, शिक्षाविद महेश शर्मा एवं हरिओम शाह जिला सह संयोजक नियुक्त किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *