वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे डॉ. मुखर्जी का हर सपना साकार कर रही भाजपा सरकार -

डॉ. मुखर्जी का हर सपना साकार कर रही भाजपा सरकार

1 min read

⚫ जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने कहा

⚫ बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया स्मरण

हरमुद्दा
रतलाम 23 जून। डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर से धारा 370 हटाने सहित देशहित के जो भी संकल्प लिए थे, वे प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार पूरे कर रही है। उनका बलिदान इन्ही संकल्पों को लेकर हुआ था, और आज एक-एक सपना साकार हो रहा है। इनके बताए मार्ग पर चलकर भाजपा अंतिम पक्ति के अंतिम व्यक्ति का कल्याण करेगी।

यह विचार भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने व्यक्त किए। श्री लुनेरा भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस पर संबोधित कर रहे थे।

डॉ. मुखर्जी उद्यान में हुआ आयोजन

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्मरण किया। 80 फीट रोड स्थित मुखर्जी उद्यान में श्री लुनेरा के साथ विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, विस्तारक सुमित देशमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थितजनों को संबोधित किया।

सबका कर रही कल्याण केंद्र और राज्य की सरकार

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदीजी के नेतृत्व ने भाजपा सरकार ने 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है। कार्यकर्ताओं के लिए ये गौरव की बात है कि भाजपा को जिन पितृपुरूषों ने सींचा और इस मुकाम पर पहुंचाया, उनके आदर्शो पर चलकर केन्द्र और राज्य की सरकार सबका कल्याण कर रही है।

यह थे मौजूद

आयोजन में मौजूद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता

श्री त्रिपाठी ने बताया कि आरंभ मे मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम के दौरान महापौर आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, जिला महामंत्री, निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, निलेश गांधी, विनोद यादव, आदित्य डागा,आई.टी.सेल जिला संयोजक निलेश राव आदि मोजूद रहे। संचालन धर्मेन्द्र सिंह बागेड़ी ने किया। आभार विवेक शर्मा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *