… और कर दी हत्या : मेढ़ पर पत्थर जमाने के बाद पर चाचा भतीजे में हुआ झगड़ा, भतीजे ने बरसाए पत्थर, चाचा की मौत
![](https://harmudda.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG_20230624_183637-1024x521.jpg)
⚫ चाचा का बेटा हुआ घायल
⚫ पहुंचाया अस्पताल
⚫ पुलिस ने किया 3 को राउंडअप
हरमुद्दा
रतलाम, 24 जून। मेढ़ पर पत्थर जमाने की बात पर चाचा भतीजे पहले लड़ लिए। भतीजे को गुस्सा इतना आया कि उसने चाचा पर पत्थर की बरसात कर दी। नतीजतन चाचा की मौत हो गई। झगड़े में चाचा का बेटा घायल हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। मृतक और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। तीन को पुलिस ने राउंडअप किया है।
बिलपांक थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार करीब 11 बजे इमलीपाड़ा गांव में मृतक मगन भाभर का उसके भाई के लड़कों कांतु ,शांतिलाल, राकेश और कैलाश से विवाद हो गया। विवाद मकान के पास स्थित खाली जमीन पर पत्थरों की मेढ़ जमाने को लेकर हुआ।
भतीजो को समझाने गया था चाचा
मृतक के परिजनों ने बताया कि मगन अपने भतीजो को समझाने गया था लेकिन अचानक उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। सिर में पत्थर लगने से मगन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका बड़ा बेटा तेजराम घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बिलपांक थाना पुलिस ने हत्या के इस मामले में प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को राउंडअप कर लिया है।