वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे भाजपा ने मनाया काला दिवस : आपातकाल की विभीषिका दर्शाने वाली डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई, लोकतंत्र रक्षक सैनानियों ने सुनाएं संस्मरण -

भाजपा ने मनाया काला दिवस : आपातकाल की विभीषिका दर्शाने वाली डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई, लोकतंत्र रक्षक सैनानियों ने सुनाएं संस्मरण

1 min read

⚫ भाजपा पदाधिकारियों ने लोकतंत्र रक्षक सैनानियों का किया शॉल-श्रीफल से सम्मान

⚫ भाजपा पदाधिकारियों ने सम्मान कर लिया जीत का संकल्प

हरमुद्दा
रतलाम, 26 जून। भाजपा ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने वाले दिन 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाया। रंगोली सभागार में इस मौके पर आपातकाल की विभीषिका दर्शाने वाली डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। भाजपा पदाधिकारियों ने लोकतंत्र रक्षक सैनानियों का शॉल-श्रीफल से सम्मान कर आगामी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने वाली भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। विधायक चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के साथ सभी लोकतंत्र रक्षक सैनानी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा पदाधिकारी

लोकतंत्र की रक्षा के लिए नहीं किया कोई समझौता : मौर्य

मीसाबंदी एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य ने इस मौके पर कहा कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदीजी पर देश में आपातकाल जैसे हालात निर्मित करने के आरोप लगाते है लेकिन आपातकाल क्या होता है यह उन्हें नहीं पता। 25 जून, 1977 को उनकी दादी इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने के लिए जो आपातकाल लगाया था, यदि वे उसे देखते तो उनके रोंगटे खड़े हो जाते। उस आपातकाल में कई जुल्म किए गए लेकिन भाजपा और पूर्ववर्ती संगठनों के सदस्यों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए कोई समझौता नहीं किया और संघर्ष कर पार्टी को इस मुकाम पर पहुंचाया है।

लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ केवल भाजपा ही चला सकती है सरकार : पुरोहित

पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने रतलाम में मीसाबंदियों पर हुए अत्याचारों के संस्मरण सुनाए और कहा कि देश में भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ सरकार चला सकती है। वरिष्ठ नेता प्रेम उपाध्याय और मीसाबंदी अनिल मांदले ने भी संस्मरण सुनाए। लोकतंत्र रक्षक सैनानी महेन्द्र नाहर, कन्हैयालाल चौधरी, विनय मोघे, बसन्त पुरोहित, दिनेश सोलंकी, परशराम सैनी, शांतिलाल गौरेचा, शंकरलाल माली, प्रकाश गुगलिया एवं राजेन्द्र भरकुन्दिया उपस्थित रहे।

मोदी जी ने लोकतंत्र की मर्यादा के आदर्श स्थापित किए : विधायक काश्यप

विधायक काश्यप संबोधित करते हुए

विधायक चेतन्य काश्यप ने आपातकाल के काले दिन पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इंदिरा गांधी ने 25 जून, 1977 को आपातकाल लागू कर लोकतंत्र का गला घोंटा था। इसके विपरित प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार लोकतंत्र की मर्यादा के लगातार आदर्श स्थापित कर रही है। केन्द्र सरकार ने कश्मीर समस्या के समाधान, अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण सहित कई मुद्दों का लोकतांत्रिक समाधान किया है। राष्ट्र के लिए राष्ट्रवादी सोच होना बहुत जरूरी है और भाजपा की सरकारें इसी विचारधारा के साथ लगातार कार्य कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने कहा कि लोकतंत्र रक्षक सैनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज भाजपा इस मुकाम पर है। रतलाम के भी कई मीसाबंदी आपातकाल 19 माह जेल में रहे है। उनके संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश एवं प्रदेश में लोकतंत्र के साथ चलने वाली भाजपा की सरकार पुनः बनाने का आह्वान किया।

प्रारंभ में हुआ तस्वीरों पर माल्यार्पण

आरंभ में भारत माता, भाजपा के पितृपुरूष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं प. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, जिला भण्डार प्रमुख दशरथ पाटीदार, महासंपर्क अभियान जिला संयोजक प्रवीण सोनी, आईटी सेल के प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल एवं तन्मय त्रिवेदी आदि ने लोकतंत्र रक्षक सैनानियों का सम्मान किया। जिला मंत्री सोना शर्मा ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। आभार विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *