वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे खेल सरोकार : भारत के लिए गौरव की बात, वर्ल्ड एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष बने आदिल सुमारिवाला, रचा इतिहास -

खेल सरोकार : भारत के लिए गौरव की बात, वर्ल्ड एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष बने आदिल सुमारिवाला, रचा इतिहास

1 min read

बुडापेस्ट (हंगरी) में वर्ल्ड एथलेटिक्स के हुए चुनाव

विश्व के 150 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

चुनाव में तीसरे नंबर पर मिले सर्वाधिक बोर्ड वोट

रतलाम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा समारोह आयोजित

हरमुद्दा
शुक्रवार, 18 अगस्त। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के प्रमुख आदिल सुमारिवाला को विश्व एथलेटिक्स (डब्ल्यूए) कार्यकारी बोर्ड के उपाध्यक्षों में एक सदस्य चुना गया है।  65 वर्षीय सुमरिवाला को डब्ल्यूए चुनावों में तीसरे नंबर पर सबसे अधिक वोट मिले। 2012 से सुमारिवाला एएफआई के अध्यक्ष रहे हैं और उन्होंने भारतीय एथलेटिक्स में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह 2015 से डब्ल्यूए काउंसिल के सदस्य भी रहे हैं। गुरुवार को हुई इस नियुक्ति में सुमरिवाला ट्रैक और फील्ड के लिए वैश्विक शासी निकाय में सर्वोच्च पद हासिल करने वाले भारतीय बन गए हैं।

श्री सुमारिवाला के वर्ल्ड एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष बनने पर रतलाम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा समारोह आयोजित कर हर्ष व्यक्त किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश पुरोहित, सचिव अमानत खान एवं संयोजक श्रवण कुमार यादव ने हरमुद्दा को बताया कि बुडापेस्ट (हंगरी) में वर्ल्ड एथलेटिक्स के चुनाव हुए जिसमे विश्व के 150 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस चुनाव में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष, पूर्व ओलम्पियन, अर्जुन अवार्ड प्राप्त आदिल सुमारिवाला को उपाध्यक्ष चुना गया। सुमारिवाला पहले भारतीय हैं जो एथलेटिक्स की विश्व संस्था के उपाध्यक्ष बनें।

2012 से भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष-

श्री खान ने बताया कि वर्ल्ड एथलेटिक्स का यह बोर्ड एक अध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, तीन नियुक्त सदस्यों और एक गैर-मतदान मुख्य कार्यकारी अधिकारी से बनता है। चार उपाध्यक्ष आठ उम्मीदवारों के पूल से प्राप्त सबसे अधिक वोटों के आधार पर चुने जाते हैं। 2012 से सुमारिवाला एएफआई के अध्यक्ष रहे हैं और उन्होंने भारतीय एथलेटिक्स में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह 2015 से डब्ल्यूए WA काउंसिल के सदस्य भी रहे हैं।

विश्व में बढ़ा भारत का मान

रतलाम में हुए कार्यक्रम में पदाधिकारियों  ने आदिल सुमारिवाला को बधाई देते हुए कहा कि एथलेटिक्स के साथ ही भारत के लिए गौरव की बात है। इससे पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। इस अवसर पर भारतीय एथलेटिक्स के पितृ पुरुष डॉ. ललित भनोट का आभार व्यक्त किया गया जिनके नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधि मंडल बुडापेस्ट गया था।

यह थे मौजूद

कार्यक्रम में एसोसिएशन के संयुक्त सचिव, इकरार खान, पूरब परवार, मोहम्मद अनवर, जूलिया शिवाजी डेविड सहित कई खिलाड़ी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *