लायंस क्लब, लायंस क्लब रतलाम समर्पण, लायनेस क्लब के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण रविवार को
1 min readहरमुद्दा
रतलाम, 6 जुलाई। लायंस क्लब रतलाम, लायंस क्लब रतलाम समर्पण, लायनेस क्लब रतलाम के वर्ष 2019 -20 हेतु मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 7 जुलाई को प्रात 10 बजे लायन हाल पावर हाउस रोड पर होगा।
लायंस क्लब रतलाम के जन संपर्क अधिकारी एस एच मंसूरी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह लायन डॉक्टर अशोक व्यास एमजेएफ पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डिस्ट्रिक्ट 3233 ई एक उदयपुर के मुख्य आतिथ्य में होगा।
यह होंगे शपथ अधिकारी
शपथ अधिकारी लायन अनिल खंडेलवाल एमजेएफ द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डिस्ट्रिक्ट 3233 जी एक इंदौर मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे।
यह लेंगे शपथ
लायंस क्लब रतलाम अध्यक्ष लायन डॉक्टर गोपाल जोशी, सचिव लायन राजेंद्र राजपुरोहित कोषाध्यक्ष लायन नीरज सिरोलिया।
यह लेंगे शपथ
लायंस क्लब रतलाम समर्पण अध्यक्ष प्रेमलता दवे, सचिव अर्चना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष भारती उपाध्याय।
यह लेंगे शपथ
लायनेस क्लब रतलाम अध्यक्ष कल्पना राजपुरोहित, सचिव लता सेठिया, कोषाध्यक्ष कौशल्या त्रिवेदी एवं अन्य मनोनीत पदाधिकारियों द्वारा पद की शपथ ली जाएगी।