वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे चुनाव तैयारी : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को एक और बड़ा झटका -

चुनाव तैयारी : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को एक और बड़ा झटका

भारतीय जनता पार्टी से प्रताड़ित होकर गांव घटवास के  सैकड़ो  बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

मयंक जाट ने दिलाया विश्वास, मिलेगा मान सम्मान, बना रहेगा स्वाभिमान

हरमुद्दा
रतलाम, 5 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्टाचार वाली सरकार से प्रताड़ित होकर रतलाम जिले के ग्राम घटवास के सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल और युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ली।

इसके पूर्व ग्रामीणों ने बताया कि ये किसान विरोधी सरकार हैं जो केवल अपना विकास करना जानती हैं। भाजपा में  कार्यकर्ताओं को शोषण और प्रताड़ना के सिवा कुछ नही मिलता। इस अवसर पर मयंक जाट ने समस्त कार्यकर्ताओ को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस परिवार में ना सिर्फ आपको मान सम्मान मिलेगा बल्कि आपके स्वाभिमान की रक्षा का भी हमेशा ध्यान रखा जाएगा।

कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले भाजपा कार्यकर्ता

यह थे मौजूद

इस अवसर पर सत्तू व्यास, अभिषेक शर्मा, यश दवे , तूफान सोनगरा, दशरथ भाभर, श्याम व्यास, विनोद जाट, सुरेश जाट के साथ बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *