वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सामाजिक सरोकार : घर घर तुलसी, हर घर तुलसी अभियान’ तहत सवा लाख पौधा वितरण मंगलवार से -

सामाजिक सरोकार : घर घर तुलसी, हर घर तुलसी अभियान’ तहत सवा लाख पौधा वितरण मंगलवार से

प्रथम चरण में 21 हजार पौधे वितरण का संकल्प

हरमुद्दा
रतलाम, 11 सितंबर। तुलसी भगवान की प्रसादी है। यह भगवत प्रिया है। हमारे ह्रदय मैं भागवत प्रेम देने वाली तुलसी मां हमारी रक्षक व पोषक है, अतः तुलसी हर घर में होनी ही चाहिए। ब्रह्मज्ञानी संतश्री के इसी पावन उद्गार से प्रेरित होकर रतलाम में सवा लाख तुलसी पौधो के वितरण का लक्ष्य रखा है। अभियान की शुरुआत के अवसर पर प्रथम चरण में 12 सितंबर मंगलवार को भारत माता उद्यान ,अलकापुरी पर 21 हजार पौधा वितरण प्रारम्भ किया जायेगा।

युवा सेवा संघ के अध्यक्ष रूपेश सालवी

मांगल्य मंदिर धर्मक्षेत्र व पंचेड़ आश्रम के सहयोग से श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ एवं महिला उत्थान मंडल, रतलाम के संयुक्त तत्वाधान में 25 दिसंबर को पूज्य बापूजी द्वारा प्रेरित तुलसी पूजन दिवस के निमित्त रतलाम में सवा लाख तुलसी पौधो के वितरण का लक्ष्य रखा है। इसी के तहत प्रथम चरण में मंगलवार को को भारत माता उद्यान ,अलकापुरी पर 21 हजार पौधा वितरण दोपहर 2 बजे से प्रारम्भ किया जाएगा।

ये रहेंगे समारोह अतिथि

कार्यक्रम के अतिथि पूज्य स्वामी श्री देवस्वरूपानन्द जी महाराज  (अखंड ब्रह्म ज्ञान आश्रम), पूज्य दंडी स्वामी जी महाराज, ,श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा (निगम अध्यक्ष), श्रीमती देवश्री मयूर पुरोहित (पार्षद), श्रीमती निशा पवन सोमानी (पार्षद) , एवम पंडित संजय शिव शंकर दवे (वैदिक जागृति ज्ञान विज्ञान पीठ) रहेंगे।

गुजरात से आये पौधे

यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। शहर के विभिन्न क्षेत्र्नों में नागरिकों को तुलसी पौधा वितरण किया जायेगा। पौधा वितरण के साथ नागरिकों को तुलसी के पौधा घर आँगन में लगाने का पौराणिक, धार्मिक, वास्तु और स्वास्थ्य लाभ का महत्व भी समझाया जायेगा। रतलाम में सवा लाख निशुल्क तुलसी पौधा वितरण के लिए अहमदाबाद आश्रम से पौधे मंगवाकर मांगल्य मंदिर धर्मक्षेत्र व पंचेड़ आश्रम में इन्हें वितरण के लिए तैयार करवाया गया है।

निःशुल्क सामूहिक श्राद्ध कर्म रजिस्ट्रेशन आरंभ

इसी के साथ  गतवर्षानुसार पितृ दोष निवारण हेतु विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा शास्त्रोक्त विधि से सर्व पितृ अमावस्या 14 अक्टूबर 23,शनिवार को निःशुल्क सामूहिक श्राद्ध कर्म के लिए रजिस्ट्रेशन आरंभ हो चुका है। नागरिक इस कार्यकम में भाग लेने के लिए कालिका माता मन्दिर के समीप संत श्री आसाराम जी सत्संग केंद्र पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *