वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सामाजिक सरोकार : सेवा के चार दशक के बाद लेखक, साहित्यकार, प्राचार्य डॉ. प्रदीप सिंह राव आज होंगे सेवानिवृत -

सामाजिक सरोकार : सेवा के चार दशक के बाद लेखक, साहित्यकार, प्राचार्य डॉ. प्रदीप सिंह राव आज होंगे सेवानिवृत

प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालय में किया दायित्व का निर्वहन

16 वीं पुस्तक का विमोचन करेंगे विधायक काश्यप 1 अक्टूबर को

हरमुद्दा
रतलाम, 30 सितंबर। अपनी 40 वर्ष की दीर्घ सेवा के बाद प्रो. प्रदीसिंह राव शासकीय विक्रम महाविद्यालय, खाचरोद के प्राचार्य पद से सेवा निवृत हो रहे है। शहर विधायक चेतन्य काश्यप 1 अक्टूबर को डॉ. राव की 16 वीं पुस्तक का विमोचन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर राव सुकमा, सैलाना, बैतूल और खाचरोद के शासकीय महाविद्यालयों में पदस्थ रहे। आपने कई अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय शोध पत्र लिखे और 15 पुस्तकें लिखी।

कोविड काल में 10 बाल फिल्मों का निर्माण

कोविड काल में 10 बाल लघु फिल्मो का निर्माण किया जो मिडिया मे बेहद लोकप्रिय हुई। इंदौर के कला विज्ञान महाविद्यालय से पढ़े और आकाशवाणी, नईदुनिया, भास्कर मे सेवा दी।1983/84से सुकमा जैसे बिहड़ जंगल के कॉलेज से नौकरी शुरू की। वहाँ 7 वर्ष रहे। सेवा निवृत्ति के तत्काल एक दिन बाद उनकी 16वीं पुस्तक का विमोचन 1अक्टूबर को रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *