वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सामाजिक सरोकार : ग्रामीण कांग्रेस ने मनाई सत्य एवं अहिंसा के पुजारी बापू की 154 वीं जयंती -

सामाजिक सरोकार : ग्रामीण कांग्रेस ने मनाई सत्य एवं अहिंसा के पुजारी बापू की 154 वीं जयंती

जीवन में करें सत्य और अहिंसा का पालन : पटेल

हरमुद्दा
रतलाम, 2 अक्टूबर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतलाम ग्रामीण द्वारा ग्राम सेजावता में सत्य एवम अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को बापू के दिखाएं मार्ग पर चलना चाहिए एवं सत्य और अहिंसा का पालन करना चाहिए। तत्पश्चात सभी अतिथियों द्वारा बापू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

यह रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल, जिला संगठन मंत्री बृजेश चौधरी, पूर्व विधायक लक्ष्मी देवी खराड़ी, प्रदेश कांग्रेस सचिव कोमल धुर्वे, महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष वेणु हरिवंश शर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष रानी देवदा, पूर्व मंडी अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष टीकम सिंह, जगदीश पाटीदार, डॉ. अभय ओहरी, जनपद सदस्य बलबहादुर सिंह पलसोड़ा, रतलाम ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश पटेल, दशरथ भाबर, मुल्कराज जाट, अभिषेक शर्मा, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला कांग्रेस प्रवक्ता संजय रावल, ईश्वर सिंह, डिंपल सिंह, मोहन मालवीय, शंकरलाल मालवीय, नरेंद्र पाटीदार, ओम प्रकाश हरा, सत्तू व्यास, अशोक पटेल, राजीव देवदा आदि कांग्रेस पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *