वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे गुस्सा, हमला, मौत : सहनशक्ति दे गई जवाब, दिखाना था रुबाब, मौत के हवाले कर दिए किशोर के ख्वाब -

गुस्सा, हमला, मौत : सहनशक्ति दे गई जवाब, दिखाना था रुबाब, मौत के हवाले कर दिए किशोर के ख्वाब

1 min read

पांच नाबालिग पुलिस हिरासत में

मामूली बात ने पकड़ा तूल, नाबालिगों ने कर दी बड़ी भूल

मृतक के पिता गए थे उसकी मां को लेकर उपचार के लिए वडोदरा

हरमुद्दा
रतलाम 4 अक्टूबर। मामूली बात ने फूल पकड़ लिया और नाबालिगों ने भूल कर दी। सहनशक्ति जवाब दे गई और रुबाब में आकर किशोर के सीने में चाकू घोंप कर उसके ख्वाब को मौत के हवाले कर दिया। पुलिस ने तत्परता से इस घटनाक्रम के पांच नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस थाने पर जमा भीड़

अमंगलकारी यह घटना मंगलवार की रात को औद्योगिक थाना क्षेत्र के 80 फीट रोड हुई। थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर 17 वर्षीय विनोद पिता जगदीश पांचाल, निवासी महेश नगर खून में लथपथ था। पुलिस ने उससे पूछा आखिर किसने घटना को अंजाम दिया है, उसने पांच किशोरों के नाम बताएं। विनोद को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

माता-पिता गए थे वडोदरा

घटना के बाद मृतक विनोद के पिता वडोदरा गए हुए थे। जहां पर विनोद की मां का उपचार चल रहा है, चेकअप के लिए गए थे। विनोद की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।

ऐसा कुछ हुआ था 1 अक्टूबर को

मिली जानकारी के अनुसार 1 अक्टूबर को सैलाना मार्ग पर साक्षी पेट्रोल पंप के पास विनोद की कुछ किशोरी से कहा सुनी हुई थी। हाथापाई भी हुई। अपशब्दों का प्रयोग भी किया गया। बस इसी से खफा पांचों किशोरों विनोद को मंगलवार की रात को बात करने के लिए बुलाया। योजना बद्ध तरीके से विनोद पर चाकू से वार कर दिया और भाग गए। विनोद उन सभी के नाम जानता था, इसलिए पुलिस के सामने घायल अवस्था में नाम बताएं। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी हुई।

पूछताछ में चलेगा मुख्य आरोपी का पता

इधर पुलिस ने विनोद द्वारा बताए गए किशोरों की तलाश शुरू की और वह पुलिस की पकड़ में आ गए, उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। अब मुख्य बात यह है कि विनोद को किसने चाकू मारा यह खुलासा होना बाकी है इसके बाद मुख्य आरोपी का पता चल जाएगा। हत्याकांड को अंजाम देने में अन्य सहयोगियों पर क्या धारा लगेगी, यह तय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *