वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे खेल सरोकार : 37 वें राष्ट्रीय खेल के लिए निर्णायक नियुक्त किया अमानत खान को -

खेल सरोकार : 37 वें राष्ट्रीय खेल के लिए निर्णायक नियुक्त किया अमानत खान को

25 अक्टूबर से गोवा में होगी प्रतियोगिताएं

हरमुद्दा
रतलाम, 21 अक्टूबर। मध्यप्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अन्तर राष्ट्रीय निर्णायक अमानत खान को गोवा में होने वाले 37 वें राष्ट्रीय खेल के लिए निर्णायक नियुक्त किया गया है।

गोआ में 25 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक 37 वें राष्ट्रीय खेल आयोजित होगें। इन खेलों के अंतर्गत 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित होगी।इस प्रतियोगिता हेतु एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली ने श्री खान को तकनीकी निर्णायक नियुक्त किया है। खान इसके पूर्व भी राष्ट्रीय खेलो में निर्णायक रह चुके हैं।

निर्णायक नियुक्त होने पर हर्ष

श्री खान के निर्णायक बनने पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष मुमताज़ खान, मॉस्टर्स गेम्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के संरक्षक अजय सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार यादव, रतलाम जिला एथलेटिक्स के अध्यक्ष सतीश पुरोहित, संयुक्त सचिव इकरार खान, पूरब परवार, तरुण पुरोहित, जूलिया डेविड आदि ने बधाई देते हुए हर्ष व्ययक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *