वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे चुनाव गतिविधि : युवा कांग्रेस जिला महासचिव शिल्पा सिसोदिया भाजपा में शामिल -

चुनाव गतिविधि : युवा कांग्रेस जिला महासचिव शिल्पा सिसोदिया भाजपा में शामिल

1 min read

जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने किया स्वागत और कहा युवाओं के लिए भाजपा की नीति कल्याणकारी

हरमुद्दा
रतलाम, 29 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व से प्रभावित होकर युवा कांग्रेस की महासचिव शिल्पा सिसोदिया भाजपा में शामिल हो गई है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि पैलेस रोड स्थित जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने सुश्री सिसोदिया को सदस्यता प्रदान कर उनका स्वागत किया।

युवाओं के लिए भाजपा की नीति कल्याणकारी

जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने इस मौके पर कहा कि विधानसभा चुनाव मे जीत दर्ज कर भाजपा पुनः सरकार बनाने जा रही है। सरकार ने हर वर्ग का कल्याण किया है, और आने वाले वर्षो मे भाजपा देश को दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनाने के लिए संकल्पित है। युवाओं के लिए भाजपा की नीति बहुत कल्याणकारी है, इससे प्रभावित होकर आज कई कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा मे शामिल हो रहे है।
सुश्री सिसोदिया ने चुनाव मे भाजपा को विजय बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

यह थे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, आशीष डांगी, मुकेश गवली, शबरी मंडल पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल पाटीदार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *