वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे ठंड में सुझाव : शीत ऋतु की अधिकता को देखते हुए जिले के कोई भी सरकारी स्कूल 10:30 बजे के पहले नहीं होंगे संचालित -

ठंड में सुझाव : शीत ऋतु की अधिकता को देखते हुए जिले के कोई भी सरकारी स्कूल 10:30 बजे के पहले नहीं होंगे संचालित

बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए अशासकीय और सीबीएसई विद्यालय के संचालक करें समय में परिवर्तन

घटते हुए तापमान को लेकर ले निर्णय

हरमुद्दा
रतलाम, 20 दिसंबर। उत्तर भारत में लगातार बह रही बर्फीली हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के साथ रतलाम में भी में ठिठुरन बढ़ गई है। तापमान में गिरावट के चलते सभी शासकीय स्कूलों का संचालन समय में 10:30 बजे से किया गया है। जिले के अशासकीय और सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूल प्राचार्य और संचालक बच्चों की सेहत के मद्देनजर अपने स्कूलों के समय में परिवर्तन कर सकते हैं।

सभी स्कूलों के समय में किया गया बदलाव

कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा ने स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन करने के सुझाव दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि बच्चों की सेहत के मद्देनजर शीत ऋतु की अधिकता को देखते हुए अपने स्तर पर अपने विद्यालय का संचालन करें, ताकि ठंड का असर उनकी सेहत पर ना हो।

लगातार घट रहा तापमान

मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक अभी कुछ दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। 17 दिसंबर को 25.2 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 18 दिसंबर को अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 19 दिसंबर को अधिकतम 24.2 और न्यूनतम 10.2 दर्ज किया गया। ठंडी हवा भी चल रही है। घर में भी स्वेटर पहननें की स्थिति बन रही है।

रात के तापमान में और गिरावट की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी ने बताया कि पिछले दिनों पहाड़ों में हुई भारी बर्फबारी के कारण उत्तर भारत का तापमान काफी कम बना हुआ है। वहां से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में तापमान में और भी गिरावट आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *