वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे वेटर की करतूत : होटल में नहाते हुए महिला का वीडियो बनाने का प्रयास -

वेटर की करतूत : होटल में नहाते हुए महिला का वीडियो बनाने का प्रयास

होटल स्टाफ ने की वेटर की धुनाई, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेटे को जॉइनिंग कराने आई थी दिल्ली से महिला

हरमुद्दा
रतलाम, 21 दिसंबर। महिला होटल के बाथरूम में जब नहा रही थी, तब वेटर ने वीडियो बनाने का शर्मनाक प्रयास किया। महिला को भनक लगी तो शोर मचाया। स्टाफ एकत्र हुआ और शर्मनाक करतूत पर वेटर की धुनाई कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। महिला की शिकायत पर वेटर के खिलाफ स्टेशन रोड पुलिस थाना में प्रकरण दर्ज किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के मुताबिक दिल्ली की महिला अपने बेटे व बेटी के साथ डाट पुल रोड स्थित होटल कैस्टल सागर में ठहरी थी। महिला बाथरूम में नहाने पहुंची। तभी नरेंद्र सिंह नामक वेटर ने छुपकर रोशनदान से वीडियो बनाने का प्रयास किया। इसकी भनक लगते ही महिला ने शोर मचाया। शोर सुनते ही होटल के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और वेटर की पिटाई कर दी। बाद में आरोपी वेटर को पुलिस के हवाले कर दिया।

बेटे की जॉइनिंग के लिए आई थी रतलाम

जानकारी मिली है कि दिल्ली से महिला अपने बेटे की जॉइनिंग को लेकर रतलाम आई थी। महिला की शिकायत पर पुलिस थाना स्टेशन रोड ने आरोपी नरेंद्र पिता घनश्याम सिंह ग्राम इटावा जिला उज्जैन के खिलाफ धारा 354 के तहत प्रकरण दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *