वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा उत्सव : रतलाम में श्रीराम मंदिर से निकलेगी भव्य श्रीराम रथ यात्रा -

श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा उत्सव : रतलाम में श्रीराम मंदिर से निकलेगी भव्य श्रीराम रथ यात्रा

21 कार सेवकों का होगा सम्मान

सर्व ब्राह्मण समाज, ब्रह्म युवा शक्ति एवं सर्व ब्राह्मण महिला मंडल के बैनर तले आयोजन

हरमुद्दा
रतलाम 19 जनवरी। श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत रतलाम में 21 जनवरी की शाम को श्री राम मंदिर से श्री राम रथ यात्रा निकलेगी। आयोजन के समापन अवसर पर 21 कार सेवकों का सम्मान किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए पदाधिकारी

सर्व ब्राह्मण समाज, ब्रह्म युवा युवा एवं सर्व ब्राह्मण महिला मंडल के बैनर तले निकलने वाली श्री राम रथ यात्रा के आयोजन की प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए नरेंद्र जोशी ने बताया की 21 जनवरी की शाम 4:00 बजे श्री राम मंदिर सज्जन मिल रोड से भव्य श्री राम रथ यात्रा निकाली जाएगी, जो सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धानमंडी, नाहरपुरा न्यू क्लाथ मार्केट, गणेश देवरी होते हुए रानी जी का मंदिर स्थित हनुमान मंदिर पर संपन्न होगी। जहां पर भगवान की महा आरती की जाएगी। आयोजन के तहत 21 कार सेवकों का सम्मान भी किया जाएगा। प्रेस वार्ता में ब्रह्म युवा शक्ति के अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय, ओमप्रकाश त्रिवेदी, सर्व ब्राह्मण महासभा के मार्गदर्शक शान्तिलाल शर्मा, उपाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, महिला अध्यक्ष सुनीता पाठक, मनीष उपाध्याय, नवदीप शर्मा, विनय पंड्या, लक्की तिवारी, चैतन्य शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *