वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे बारिश की बेरुखी: आधे जिले में हुई दस्तक, आधे में इंतजार अब तक -

बारिश की बेरुखी: आधे जिले में हुई दस्तक, आधे में इंतजार अब तक

1 min read

हरमुद्दा
रतलाम, 21 जुलाई। बारिश की बेरुखी के चलते सभी परेशान हैं। आधे जिले में ही बारिश ने केवल दस्तक भर दी है। आधे जिले में तो अब तक इंतजार ही है। जो बारिश हुई है, उससे खानापूर्ति भी नहीं हो पाई है, खेतों में कोई असर नहीं है। हां, यह जरूर है कि शहरवासियों को गर्मी व उमस से कुछ राहत जरूर मिली है। शनिवार को बादल अपने चुप्पी तोड़ी है। जिले के आठ विकास खंडों में से केवल 4 विकास खंडों में दस्तक दी और बारिश हुई। रावटी में जरूर एक इंच से अधिक बारिश हुई, मगर तीन विकासखण्डों हुई वह भी नाम मात्र की। आलोट, ताल, पिपलौदा सैलाना, विकास खंडों में बारिश की एक बूंद भी नहीं बरसी।

24 घंटों में औसतन 006.3 मिलीमीटर हुई बारिश
वर्षा सत्र में अबतक जिले में 464.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। 21 जुलाई की सुबह 8:00 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में औसतन 006.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में सर्वाधिक 26.4 मिली मीटर वर्षा रावटी वर्षामापी केंद्र पर दर्ज की गई। इसके अलावा जावरा में 009.0 मिमी रतलाम में 009.0 मिमी, बाजना में 006.0 मिमी बारिश दर्ज हुई। आलोट, ताल, पिपलौदा सैलाना में बारिश का इंजतार ही करते रहे। किसानों को झमाझम बारिश का इंतजार है। ताकि फसलों को जीवन मिल सके। मानसून की बेरुखी के चलते सभी हलाकान और परेशान हैं।

सैलाना आगे, बाजना पीछे
अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि जिले में गत 1 जून से लेकर अब तक सर्वाधिक वर्षा सैलाना में 558 मिलीमीटर दर्ज की गई है। रावटी में 553,4 मिमी, रतलाम में 537.0 मिमी, बाजना में 337.0 मिमी, पिपलौदा में 428, मिमी ताल में 474.8, मिमी जावरा में 482.0 मिमी तथा आलोट में 342 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।

फिर भी 59.9 मिमी अधिक बारिश
गत वर्ष इसी अवधि तक 404.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। जबकि इस वर्ष अब तक 464.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह अभी भी 059.9 मिमी वर्षा अधिक हुई है। हालांकि बारिश के मामले में पिछले साल की तुलना में बाजना करीब 6 इंच, पिपलौदा 2 इंच और आलोट आधे इंच पीछे चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed