वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे चुनावी हलचल : कार्यकर्ताओं की ताकत से लोकसभा चुनाव जीतेगी भाजपा -

चुनावी हलचल : कार्यकर्ताओं की ताकत से लोकसभा चुनाव जीतेगी भाजपा

1 min read

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा

रतलाम में प्रमुख कार्यकर्ता बैठक को किया सम्बोधित

हरमुद्दा
रतलाम, 23 मार्च। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम में लोकसभा चुनाव के लिए प्रमुख कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत से लोकसभा का चुनाव जीतेगी। भाजपा में ही ऐसा संभव है कि एक छोटे से कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया जाता है। भाजपा का कार्यकर्ता होना हमारा सौभाग्य है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री के लिए जब उनके नाम की घोषणा हुई तो उन्हें इसका पता भी नहीं था, लेकिन मालवा से भाजपा को जनादेश मिला, यह उसी का परिणाम है और भाजपा की विशेषता भी है कि वह छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद कई विकास और लोककल्याणकारी कार्य किए गए है। प्रधानमंत्री मोदीजी सबका साथ-सबका विकास के सूत्र वाक्य पर चलते है और हमें भी इसी पर चलते हुए प्रदेश को आगे ले जाना है। भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है और हमें कार्यकर्ता होने के नाते सबको साथ लेकर चलना है।

मान सम्मान में नहीं आने दी जाएगी कमी

डॉ. यादव ने कहा कि गरीबों का अपमान किसी को करने नहीं दिया जाएगा और बहनों के मान-सम्मान में भी कोई कमी नहीं आएगी। उनसे जुड़ी कोई योजना बंद नहीं होगी। भाजपा की सरकार गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों की सरकार है। हर कार्यकर्ता को मोदीजी बनना है औरघर-घर जाकर भाजपा के लिए वोट मांगना है और खुद को प्रत्याशी समझकर चुनाव लड़ेंगे तो निश्चित रिकार्ड मतों से जीतेंगे।

जीत में रहा रतलाम अग्रणी

मंत्री श्री काश्यप संबोधित करते हुए


सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर संसदीय क्षेत्र की जीत में रतलाम हमेशा अग्रणी रहता है और इस बार भी हमें यह इतिहास दोहराना है। रतलाम से जो हवा चलती है, वह कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर देती है। सांसद गुमानसिंह डामोर ने सभी कार्यकर्ताओं से मोदीजी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए भाजपा को जीताने का आह्वान किया। ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डाला।

सांसद प्रत्याशी ने भी किया संबोधित

सांसद प्रत्याशी विचार व्यक्त करते हुए

जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने अबकी बार 400 पार और फिर एक बार मोदी सरकार के उदघोष के साथ कार्यकर्ताओं में जोश भरा। भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान ने भी सम्बोधित किया। आरंभ में जिलाध्यक्ष ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से रतलाम को अधिक समय देने का आग्रह किया।

यह थे मंचासीन

जगदीश देवड़ा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक मथुरालाल डामर, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी और जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ने की। संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। आभार जिला महामंत्री संगीता चारेल ने माना। इस दौरान पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, लोकसभा प्रभारी महेन्द्र भटनागर, लोकसभा संयोजक किशोर शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पोरवाल, निमिष व्यास, आशा मौर्य, कन्हैयालाल मौर्य, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, रतलाम जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशीबाई चारेल, अनीता परिहार, दुर्गा डिंडोर सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनधिगण तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *