वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सामाजिक सरोकार : सतर्कता पर मिला रेलकर्मी को  सम्मान -

सामाजिक सरोकार : सतर्कता पर मिला रेलकर्मी को  सम्मान

नाइट पेट्रोलिंग में सुनाई दी थी पुनिया को जोरदार आवाज

पास जाकर देखा तो रेल फैक्चर आया नजर

राजधानी एक्सप्रेस को रोका गया जैकोट स्टेशन पर

उपलब्ध संसाधनों से किया रेलवे  ट्रैक को संरक्षित

हरमुद्दा
रतलाम, 2 अगस्त। रतलाम मंडल पर मानसून के दौरान रेलकर्मी सजग एवं सतर्क हैं। नाइट पेट्रोलिंग के दौरान रेल कर्मी की सतर्कता कारगर सिद्ध हुई और संभावित दुर्घटना को रोक लिया गया इस पर मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने सम्मान किया।

वरिष्ठ जन संपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि  02 अगस्‍त 2024 को ड्यूटी पर कार्यरत नाइट पेट्रोल मैन कलसिंह पुनिया ऊसरा यार्ड में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान लगभग 02.15 बजे उन्‍हें तेज आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने देखा तो वहॉं रेल फ्रैक्‍चर पाया। पुनिया ने तुरंत अपने पास  उपलब्‍ध संसाधनों से ट्रैक को संरक्षित किया।

स्टेशन मास्टर को दी रेल फैक्चर की सूचना

श्री पुनिया ने  स्‍टेशन मास्‍टर एवं अन्‍य संबंधित को सूचित किया। इस कारण राजधानी एक्‍सप्रेस को जैकोट स्‍टेशन पर रोका गया । उनकी सतर्कता से एक संभावित दुर्घटना को टाला जा सका। श्री पुनिया के कार्य के प्रति लगन, सतर्कता एवं समर्पण के लिए मंडल रेल प्रबंधक श्री  कुमार ने उन्हें पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *