वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे स्वतंत्रता दिवस उत्सव का उल्लास : निगम भवन पर महापौर ने किया ध्वजारोहण -

स्वतंत्रता दिवस उत्सव का उल्लास : निगम भवन पर महापौर ने किया ध्वजारोहण

विश्व में माना जाता है हमारे देश को शांति का प्रतीक : महापौर

राष्ट्रीय ध्वज एकता और अखंडता का परिचायक : निगम अध्यक्ष

विरासत में मिली हमें आजादी : नेता प्रतिपक्ष

हरमुद्दा
रतलाम 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निगम महापौर प्रहलाद पटेल ने प्रातः 7:30 बजे निगम भवन पर ध्वजारोहण  किया।

कर्तव्य के प्रति रहना होगा हमें सजग

महापौर पटेल ने कहा कि हमारे भारत देश को पूरे विश्व में शांति का प्रतीक माना जाता है। हम सौभाग्यशाली है कि हमनें आजाद भारत में जन्म लिया है। लाखो शहीदों की कुर्बानी के बाद हमें लम्बी गुलामी से आजादी मिली है।।हमें हमारे देश की अखण्डता और अक्षुणता को ओर अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट रहना होगा। साथ राष्ट्र के लिए अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना होगा।

राष्ट्रीय ध्वज एकता और अखंडता का परिचायक : निगम अध्यक्ष

निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि आज देश आजादी का पर्व स्वतंता दिवस हर्षोल्लास से मना रहा है। हमारा राष्ट्रीय ध्वत अखंडता और एकता का परिचायक है। हमें इस एकता और अखंडता को बनाये रखना होगा।

विरासत में मिली हमें आजादी : नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि आज हम बड़े ही हर्षोल्लास से हमारे भारत देश की आजादी का स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। हमें यह आजादी लाखो शहीदों की कुर्बानी के बाद विरासत में मिली है इसे हमें कायम रखना होगा। 

यह थे मौजूद

निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने स्वागत उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, उपायुक्त सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। संचालन दिनेश राठौड़ ने किया। आभार सहायक लेखाधिकारी जगदीश पांचाल ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *