वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे रक्षा बंधन पर यातायात व्यवस्था : रतलाम के बाजारों में चार पहिया वाहन रहेंगे प्रतिबंधित -

रक्षा बंधन पर यातायात व्यवस्था : रतलाम के बाजारों में चार पहिया वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

18 और 19 अगस्त के लिए की गई व्यवस्था

आमजन से आह्वान दो पहिया वाहनों का करें उपयोग

यातायात हुआ बाधित तो होगी चालानी कार्रवाई

हरमुद्दा
रतलाम, 17 अगस्त। रक्षाबंधन उत्सव पर आम जन को यातायात में बाधा उत्पन्न ना हो इस उद्देश्य से बाजारों में चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित किया है। आमजन से यातायात विभाग में आह्वान किया है कि वह दो पहिया वाहन लेकर ही बाजार में आए ताकि यातायात बाधित न हो। वाहनों के कारण यातायात बाधित हुआ तो चालानी कार्रवाई की जाएगी।

रक्षाबंधन पर्व पर शहर के मध्य स्थित त्यौहारी बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले शहरी एवं ग्रामीणजनों द्वारा साथ लाए जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों को सरल एवं सुगम यातायात व्यवस्था प्रदाय करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा आवश्यकता अनुसार यातायात व्यवस्था योजना तैयार की गई है।

⚫ नाहरपुरा चौराहे से डालुमोदी बाजार,घास बाजार, माणकचौक, न्यूक्लाथ मार्केट तक चार पहिया वाहन,लोडिंग वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिए नो व्हीकल जोन रहेगा ।

⚫ रानीजी का मंदिर से गणेश देवरी, नीमचौक, डालूमोदी बाजार, माणकचौक क्षेत्र तक चार पहिया वाहन, लोडिंग वाहन, प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिए नो व्हीकल जोन रहेगा।

⚫ तोपखाना से चाँदनी चौक, गणेश देवरी, माणकचौक क्षेत्र तक चार पहिया वाहन, लोडिंग वाहन, प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिए नो व्हीकल जोन रहेगा।

⚫ डालूमोदी बाजार से न्यू क्लाथ मार्केट, घास बाजार, गणेश देवरी, माणकचौक क्षेत्र तक चार पहिया वाहन, लोडिंग वाहन, प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिए नो व्हीकल जोन रहेगा।

⚫ घास बाजार से चौमुखीपुल, डालूमोदीबाजार, माणकचौक क्षेत्र तक चार पहिया वाहन, लोडिंग वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिए नो व्हीकल जोन रहेगा।

⚫ चौमुखी पुल से गणेश देवरी, घास बाजार, चाँदनी चौक माणकचौक क्षेत्र तक चार पहिया वाहन, लोडिंग वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिए नो व्हीकल जोन रहेगा।

⚫ नीमचौक से तोपखाना, चाँदनी चौक,रानीजी का मंदिर, गणेश देवरी माणकचौक क्षेत्र तक चार पहिया वाहन, लोडिंग वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिए नो व्हीकल जोन रहेगा।

⚫ बाजना बस स्टेण्ड से चाँदनी चौक, तोपखाना, चौमुखीपुल, गणेश देवरी माणकचौक क्षेत्र तक चार पहिया वाहन, लोडिंग वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र वाहनो के लिए नो व्हीकल जोन रहेगा।

⚫ त्रिपोलिया गेट से चाँदनी चौक, तोपखाना, चौमुखीपुल, गणेश देवरी माणकचौक क्षेत्र तक चार पहिया वाहन, लोडिंग वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिए नो व्हीकल जोन रहेगा।

18 और 19 अगस्त तक रहेगी यह व्यवस्था

यातायात विभाग ने बताया कि बंजारों के लिए रक्षाबंधन पर 18 से 19 अगस्त तक रहेगी। यातायात पुलिस ने आमजन और व्यापारियों से आह्वान किया है कि असुविधा से बचने के लिए चार पहिया वाहनों को लेकर बाजार क्षेत्र में प्रवेश नहीं करे। अन्यथा यातायात मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में वाहनों पर चालानी कार्रवाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *