वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे विरोध करने वाले आए समर्थन में: अब शहर कचरा संग्रहण का कार्य ठेके पर, बैठक में लगी मुहर -

विरोध करने वाले आए समर्थन में: अब शहर कचरा संग्रहण का कार्य ठेके पर, बैठक में लगी मुहर

1 min read

हरमुद्दा
रतलाम 01 अगस्त। शहर की सफाई व्यवस्था जो कि ध्वस्त हो चुकी है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। मैजिक वाहन भी कचरा संग्रहण के लिए कई दिनों तक नदारद रहने से सफाई व्यवस्था निगम के हाथ से निकलती जा रही थी। या यों कहें नगर निगम के जिम्मेदार कर्मचारियों से काम लेने में नकारा साबित हो रहे थे। अब पूरी तरह से शहर की सफाई के नाम से पल्ला झाड़ लिया है। गुरुवार को हुई बैठक में जिम्मेदारों की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी ठेके पर देने की योजना पर सफाई कर्मचारियों की यूनियनों ने भी मुहर लगा दी।

मनाने में मिल गई सफलता
गुरुवार को नगर निगम में सफाई व्यवस्था ठेके पर देने को लेकर हुई बैठक में आखिरकार ठेके पर सफाई व्यवस्था लागू करने के लिए सहमति हो गई। सफाई कर्मचारियों की यूनियनों को मनाने में कामयाब हो गए। अब तक यही हो रहा है। विरोध करने वाले को अपना बना लो। विपक्ष वाले तो पहले से ही राग भाजपा अलाप रहे हैं। बैठक में महापौर डॉ. सुनीता यार्दे ने निगम आयुक्त एसके सिंह, नेता पक्ष प्रेम उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शैरानी, महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, सूरजसिंह जाट के साथ सफाई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।

कितने दिन चलती है पटरी पर व्यवस्था
अवस्थाओं के कारण शहर भर में आम जनता परेशान थी, मगर अब नगर निगम ने अपने आप को शहर की सफाई व्यवस्था से अलग करते हुए पूरा कार्य ठेके पर दे दिया है। अब ठेका प्रथा से शहर के कचरा संग्रहण होगा। देखना है यह व्यवस्था कितने दिन तक पटरी पर चल पाती है।

तो भी हेल्पर निगम का और खर्चा भी
बैठक में यूनियनों के पदाधिकारियों द्वारा मांग की गई की कचरा संग्रहण वाहन पर हेल्पर के रूप में सफाई कामगार कार्य करेगा, जिसका वेतन निगम द्वारा दिया जाएगा।

सफाई में अतिक्रमण सबसे बड़ी बाधा
सफाई कार्य में आ रही परेशानियों के संबंध में चर्चा किये जाने पर यूनियनों पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि सफाई कार्य में अतिक्रमण सबसे बड़ी बाधा उत्पन्न करता है इसलिये नाले, नालियों व गलियों से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया जाए। सफाई कार्य में लगने वाले संसाधन सफाई कामगारों को उपलब्ध कराये जाएं ताकि सफाई कर्मचारी अपना कार्य तत्परता से कर सकें। इस पर भी निगम प्रशासन द्वारा सहमति प्रदान की गई। सफाई कर्मचारियों की शेष मांगो के संबंध में बैठक आयोजित कर मांगो का निराकरण किया जाएगा।

यह थे मौजूद
बैठक में उपायुक्त विकास सोलंकी, सहायक आयुक्त नाहरसिंह यादव, कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास, निगम सचिव जसवंत जोशी, लेखाधिकारी विजय बालोद्रा, प्रभारी सहायक यंत्री श्याम सोनी, उपयंत्री सत्यम सिंह, स्टेनोग्राफर प्रमोद तिवारी के अलावा राजेन्द्र शर्मा, भूपेन्द्र सिंह सहित सफाई कर्मचारियों की युनियनों के पदाधिकारी रामकल्याणे, कमल भाटी, मुकेश खरे, संजय पैमाल, अमर चौहान, कमल शिन्दे, विजय खरे, अशोक हाड़े आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *