वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सामाजिक सरोकार :  पीएसआई-इंडिया बनी देश की पहली ‘हैपिएस्ट प्लेस टू वर्क’ वाली स्वयंसेवी संस्था -

सामाजिक सरोकार :  पीएसआई-इंडिया बनी देश की पहली ‘हैपिएस्ट प्लेस टू वर्क’ वाली स्वयंसेवी संस्था

1 min read

हैपीनेस रिसर्च एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड ने संस्था को दिया यह प्रमाणपत्र

कर्मचारी कल्याण और सकारात्मक कार्यस्थल संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता प्रमाणपत्र

हरमुद्दा
लखनऊ, 10  सितम्बर। पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल-इंडिया (पीएसआई-इंडिया) को देश की पहली हैपिएस्ट प्लेस टू वर्क (काम करने के लिए सबसे सुखद स्थान) वाली प्रमाणित स्वयंसेवी संस्था बनने का गौरव हासिल हुआ है। हैपीनेस रिसर्च एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड ने संस्था को यह प्रमाणपत्र प्रदान किया है। कर्मचारियों से बातचीत, फीडबैक और संतुष्टि की तकनीक के आधार पर यह उपलब्धि जुलाई 2024 से जुलाई 2025 के लिए हासिल की है। यह प्रमाणपत्र कर्मचारी कल्याण और सकारात्मक कार्यस्थल संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह जानकारी पीएसआई-इंडिया के एक्जेक्युटिव डायरेक्टर मुकेश कुमार शर्मा ने दी। श्री शर्मा ने बताया कि आज यह बहुत ही गर्व का पल है कि पीएसआई-इंडिया अब एक प्रमाणित “काम करने के लिए सबसे सुखद स्थान” (हैपिएस्ट प्लेस टू वर्क) वाली संस्था बन गयी है। इसके साथ ही यह सम्मान प्राप्त करने वाली देश की पहली स्वयंसेवी संस्था भी बन गयी है। उनका कहना है कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि एक खुशहाल दुनिया बनाने की हमारी यात्रा का एक अहम हिस्सा है। हम भरोसा दिलाते हैं कि संस्था इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ते हुए देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का कार्य करती रहेगी।

रखा उनके मताधिकार का भी ध्यान

उन्होंने बताया कि संस्था कर्मचारियों को एक पारिवारिक माहौल प्रदान करने के साथ ही उनकी सुख-सुविधाओं और सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखती है। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि देश में अभी हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान संस्था ने अपने उन कर्मचारियों के मताधिकार का पूरा ख्याल रखा जो अपने मतदान स्थल से दूर अन्य जिलों में कार्यरत थे। संस्था ने उन कर्मचारियों को उनके मतदान वाले शहर में आने-जाने की व्यवस्था करते हुए मतदान दिवस के अवकाश के साथ एक अतिरिक्त दिन वहीँ से कार्य करने की सुविधा भी प्रदान की और मतदान के लिए प्रेरित किया। सरकार के मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयासों में इस सहयोग की संस्था के कर्मचारियों ने दिल खोलकर तारीफ़ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *