वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे धर्म संस्कृति : श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नगर निगम ने बनाए शहर में तीन संग्रहण केंद्र -

धर्म संस्कृति : श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नगर निगम ने बनाए शहर में तीन संग्रहण केंद्र

1 min read

श्री कालिका माता मंदिर, श्री हनुमान ताल, श्री गढ़ कैलाश पर होगा मूर्तियों का संग्रहण

संग्रहण केंद्रों से विसर्जन के लिए नगर निगम लेकर जाएगा प्रतिमाएं

झांकी और प्रतिमा विसर्जन के लिए मार्ग तय

जैसे-जैसे झांकियों का कारवां बढ़ेगा, उधर का मार्ग वाहनों के लिए होता जाएगा प्रतिबंधित

हरमुद्दा
रतलाम, 17 सितंबर। जनसुविधा व सुरक्षा की दृष्टि से नगर निगम द्वारा 17 सितंबर मंगलवार अनंत चर्तुदशी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए श्री कालिका माता मंदिर प्रांगण, श्री हनुमान ताल प्रांगण, अमृत सागर स्थित गढ़ श्री कैलाश मंदिर पर गणेश प्रतिमा संग्रहण स्थल बनाए गए है, जहां संग्रहित प्रतिमाओं को सम्मान पूर्वक विसर्जन के लिए बंजली बायपास स्थित तालाब ले जाया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने झांकी और प्रतिमा विसर्जन के लिए मार्ग तय कर दिए हैं। ताकि आवागमन में आम जन को परेशान ना हो।

महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त हिमांषु भट्ट ने नगर के नागरिकों से अपील की है कि भगवान श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नगर निगम द्वारा बनाए गए प्रतिमा संग्रहण स्थलों पर गणेश प्रतिमाओं को विधि विधान से पूजा-अर्चना कर रख दें। प्रतिमाओं को पूरे सम्मान के साथ विसर्जन हेतु ले जाया जाएगा।

झांकी और प्रतिमा विसर्जन के लिए मार्ग तय

अनंत चतुरदर्शी पर श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह के रूप में काफी संख्या में जनता दोपहिया/चारपहिया वाहनों से विसर्जन स्थलों पर आते है। अनंत चतुरदर्शी पर परम्परागत मार्गो से शाम 5 बजे बजे से अखाडो के साथ झांकियां निकाली जाती है।

यह मार्ग रहेगा झांकियों का

झाँकियो एवं अखाडे चल समारोह के रूप में लोकेंद्र टाकिज से रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होकर शहर सराय, रानी जी के मन्दिर, गणेश देवरी, तोपखाना, चांदनीचोक, चौमुखीपुल, घासबाजार, डालुमोदी बाजार, कॉलेजरोड, नगर निगर तिराहा, छत्रिपुल होते हुए कालिका माता झाली तालाब पर पहुचकर विसर्जित होगे। अनंत चतुरदर्शी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं झांकियों के दौरान आम जनता की सुविधा को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लॉन तैयार किया गया है।

⚫ अनंत चतुरदर्शी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं झांकियों के दौरान शंपूर्ण शहर मे भारी वाहनो का प्रवेश पुर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

जैसे-जैसे झांकियां का कारवां बढ़ेगा उधर का मार्ग वाहनों के लिए होता जाएगा प्रतिबंधित

⚫ लोकेंद्र टॉकिज पर झाँकीया मे शामिल होने वाली भीड को देखते हुए दो बत्ती चोराहा से लोकेंद्र टाकिज तरफ, आरोग्यम हास्पिटल से लोकेंद्र टॉकिज की ओर, सैलाना बस स्टेण्ड से लोकेंद्र टॉकिज की ओर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

⚫ झांकियां शहर सराय पंहुचने के दौरान सैलाना बस स्टेण्ड से शहर सराय की ओर, नाहरपुरा से शहर सराय की ओर, धानमण्डी, आबकारी से शहर सराय की ओर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

⚫ झांकियां गणेश देवरी पंहुचने के दौरान बजाज खाना से गणेश देवरी की ओर, तोपखाना से गणेश देवरी की ओर, चौमुखी पुल से गणेश देवरी की ओर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

⚫ झांकियां तोपखाना पंहुचने के दौरान आबकारी तीराहा से तोपखाना की ओर, गणेश देवरी से तोपखाना की ओर, चांदनी चोक से तोपखाना की ओर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

⚫ झांकियां तोपखाना से चांदनी चोक पंहुचने के दौरान बाजना बस स्टेण्ड से चांदनीचौक की ओर, त्रिपोलिया गेट गेट से चांदनीचौक की ओर, घासबाजार से चांदनीचौक की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

⚫ चौमुखीपुल से घांस बाजार चौराहा मे झांकियां प्रवेश के दौरान चार पहिया एवं दो पहिया वाहन भरावाकुई चौराहे से प्रतिबंधित रहेंगे।

⚫ घांस बाजार चौराहा झांकियां पंहुचने के दौरान कलाईगर मार्ग की ओर से, डालुमोदी बाजार से गेलडा स्वीट्स एवं खैराती वास वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

⚫ घास बाजार से डालुमोदी बाजर में झांकियां पहुचने पर गणेश देवरी से डालूमोदी बाजार की ओर, पुर्णेश्वर महादेव चिन्तामण गणेश मन्दिर से डालुमोदी बाजार की ओर, रानी जी के मंदिर से नाहरपुरा चौराहा की ओर, शहर सराय से अण्डागली नाहरपुरा तिराहा की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

⚫ नाहरपुरा से कालेज रोड होते हुए नगर निगम की ओर झांकियां प्रवेश के दौरान लोकेंद्र टाकिज से कालेज रोड की ओर, छत्रिपुल से आरोग्यम हास्पिटल कालेज रोड की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

⚫ नगर निगम झांकियां प्रवेश के दौरान छत्रिपुल से नगर निगम की ओर, हाथीखाना से नगर निगम कि ओर की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

⚫ छत्रिपुल पर झांकियां प्रवेश के दौरान दो बत्ती चोराहे से छत्रिपुल की ओर, कोर्ट तिराहे से छत्रिपुल की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

⚫ श्री कालिका माता मंदिर पर गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं झाँकीया के दोरान आनन्द कोलोनी की ओर से आने वाले वाहन, गुलाब चक्कर की ओर से आने बाले वाहन, एवं कांवेण्ट तिराहे की ओर से आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

⚫अनंत चतुरदर्शी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं झांकियों के दौरान सुबह से रात 10 बजे तक वन विभाग चौराहा से 80 फीट रोड एवं बंजली चौराहा से 80 फीट रोड तक हेवी वाहनों का आना जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *