वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे जिले में अब तक 590.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज -

जिले में अब तक 590.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज

हरमुद्दा
नीमच 6 अगस्‍त। जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक 590.4 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। नीमच में 629 मि.मी. मनासा में 617.2 मि.मी. एवं जावद में 525 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 498.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। नीमच में 670 मि.मी. मनासा में 366 मि.मी. एवं जावद में 460 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई थी।जिले में 6 अगस्‍त 2019 को प्रात: 8 बजे समाप्‍त हुए पिछले चौबीस घन्‍टो के दौरान औसत 32.2 मि.मी.वर्षा दर्ज हुई हैं। नीमच में 29.0 मिमी. मनासा में 37.6 मि.मी. एवं जावद में 30 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई हैं।

9 अगस्त को आदिवासी दिवस पर सामान्य अवकाश रहेगा
नीमच 6 अगस्‍त। राज्य शासन द्वारा आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था। उक्त ऐच्छिक अवकाश के स्थान पर अब 9 अगस्त 2019 शुक्रवार को सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *