वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे भारी बारिश: पशुपतिनाथ हुए जलमग्न, पहाड़ धंसा, रतलाम में औसत से अधिक -

भारी बारिश: पशुपतिनाथ हुए जलमग्न, पहाड़ धंसा, रतलाम में औसत से अधिक

हरमुद्दा
रतलाम, 16 अगस्त। प्रदेश में भारी बारिश का असर मंदसौर में ज्यादा रहा। भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिमा जलमग्न हो गई। रामपुर भानपुरा मार्ग पर पहाड़ धसने से शुक्रवार को आवागमन बाधित रहा। रतलाम में बारिश से आंकड़ा को औसत पार कर दिया है।


मंदसौर में भारी बारिश का दौर जारी है। गुरुवार रात शिवना नदी ने भगवान पशुपतिनाथ के आठों मुखों का जलाभिषेक किया। शुक्रवार सुबह नदी का पानी कम होना शुरू हुआ है। गुरुवार रात तक निचली बस्तियों की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि पुलिस, प्रशाशन, आम जनता के सहयोग से वहां रहने वालो को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

मदद के लिए आगे आए संगठन

IMG-20190816-WA0089

स्थिति को देखते हुए कई समाज संगठनों द्वारा प्रभावितों को मदद पहुंचाई गई। मंदसौर शहर की पतासी गली, खानपुरा, बरगुंडा मोहल्ला, नीलमशाह दरगाह क्षेत्र व शनि विहार इलाके में पानी घुसने लगा। जलभराव की स्थिति निर्मित होने पर खानपुरा में अंजुमन स्कूल, केशव सत्संग भवन, छीपा जमातखाना में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

धोबी समाज धर्मशाला में भी लोगों को ठहराया

पताशे वाली गली, धानमंडी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति निर्मित होने पर माहेश्वरी स्कूल, आकामोती धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था की गई है।पशुपतिनाथ मंदिर परिसर, धोबी समाज धर्मशाला में भी लोगों के ठहरने के लिए व्यवस्था की गई। सीतामऊ तालाब से पानी अधिक आने के कारण खेड़ा गांव में कई घरों में पानी घुस गया है। लदुना में भी निचली बस्तियों को खाली करवाया गया।

पहाड़ धसने से परेशान हुए लोग

IMG-20190816-WA0092

इंजीनियर दिनेश त्रिवेदी ने “हरमुद्दा” को बताया गुरुवार शाम को गांधी सागर से भानपुरा रामपुरा रोड बंद होने आवागमन प्रभावित हो गया। कालेश्वर महाराज मंदिर के यहा पर पहाड़ का एक बहुत बड़ा हिस्सा रोड पर गिर गया। इस कारण मार्ग बंद हो गया है। विभागों के कर्मचारियों ने शुक्रवार को कार्य शुरू कर दिया। दोपहर तक मार्ग का व्यवधान हटा दिया। आवागमन शुरू हो गया।

औसत पार, 1.62 इंच अधिक बारिश

रतलाम में शुक्रवार को सुबह से बारिश थमने से राहत मिली है। 12.30 बजे बाद दो बार तेज धूप भी खिली। शुक्रवार सुबह 8 बजे तक बारिश ने औसत बारिश 36.72 इंच का आंकड़ा पार कर लिया है। जिले में औसत बारिश 38.34 इंच बारिश दर्ज हो गई है। जो कि जिले की औसत बारिश से 1.62 इंच अधिक है। वहीं गतवर्ष 16 अगस्त तक 20.62 इंच बारिश ही दर्ज हुई थी, पिछले वर्ष की तुलना में 17.72 इंच अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *