वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सर्व ब्राह्मण समाज की गंगा आश्रम में हुई श्रावणी -

सर्व ब्राह्मण समाज की गंगा आश्रम में हुई श्रावणी

1 min read

हरमुद्दा
रतलाम, 16 अगस्त। सर्व ब्राह्मण समाज रतलाम के तत्वावधान में सामूहिक श्रावणी उपाकर्म का आयोजन गंगा आश्रम, सगोद रोड रतलाम पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक पुष्पेन्द्र जोशी ने बताया कि प्रातः 9:00 बजे से आचार्य पंडित चंद्रशेखर जोशी के सान्निध्य में हेमाद्री,दशविध स्नान, प्रायश्चित, तर्पण, जनेऊ परिवर्तन के बाद हवन के साथ श्रावणी उपाकर्म कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में तरनी व्यास, जगदीश उपाध्याय, जितेन्द्र भट्ट, मनकामनेश्वर जोशी, सत्यदीप भट्ट, अमर सारस्वत, प्रकाश जोशी, शरद शुक्ला, भवानी शंकर मोड़, विनय पंड्या, धीरज व्यास, कपिल जोशी, महेशचंद्र जोशी, मोहनलाल दुबे , प्रदीप कुमार शिकारी, अरविन्द मिश्रा, राजाराम शर्मा , महेश बोहरा, सुरेन्द्र पाठक, पं.प्रवीण रावल, दीनदयाल त्रिवेदी, सतीश जोशी, चेतन शर्मा, ब्रजेन्द्र मेहता, सुरेश जोशी, कृष्णकांत शर्मा, चेतन्य भट्ट, भारत किशोर उपाध्याय, अखिलेश भट्ट, महेश जोशी, हरिओम जोशी, मनोहरलाल शर्मा, विशाल बोहरा, भरत शर्मा, प्रकाश व्यास, भरत त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज जन उपस्थित थे।

IMG_20190816_151144

 

नागचंद्रेश्वर धाम बदनावर में हुआ श्रावणी उपाकर्म

IMG_20190816_153614

बदनावर स्थित नागचंद्रेश्वर धाम में श्रावणी उपाकर्म का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों ने विधि-विधान के साथ नवीन यज्ञोपवीत धारण किया।
संयोजक गोविंद जोशी ने “हरमुद्दा” को बताया आचार्य कांतिलाल जोशी के मार्गदर्शन में श्रावणी उपाकर्म हुआ। श्री जोशी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा विधि संपन्न करवाते हुए देव तर्पण, ऋषि तर्पण, पितृ तर्पण करवाए। हेमाद्रि स्नान हुआ। सभी ने नई जनेऊ धारण की। आयोजन में कमलेश जोशी, गुरुप्रसाद जोशी, विजय अवस्थी, शैलेंद्र रावल, संजय जोशी सहित अन्य ब्राह्मण समाज मौजूद था। आचार्य श्री ने सभी बंधुओं को रक्षा सूत्र बांधे । वही आचार्य श्री को भी उपस्थित ब्राह्मणों ने रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *