वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे 'कोशिश करने वालों की हार नहीं होती' -

‘कोशिश करने वालों की हार नहीं होती’

🔳 रतलाम मंडल पर राजभाषा पखवाड़ा समापन: हुआ कवि सम्मेलन
🔳 मिले पुरस्कार

हरमुद्दा
रतलाम, 14 अक्टूबर। सोमवार को मंडल रेल प्रबधक आर एन सुनकर ने अपने कवि मन को प्रस्तुत किया। उन्होंने कवि श्री कृष्ण सरल की कविता ‘कहो नहीं करके दिखलाओ’, श्री मैथलीशरण गुप्त की ‘नर हो, न निराश करो मन को….’ श्री सोहन लाल द्विदेदी की ‘कोशिश करने वालों की हार नहीं होती… आदि कविताओं का काव्य पाठ किया।
अवसर था राजभाषा सप्ताह के समापन का। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 14 से 21 सितंबर तक राजभाषा सप्ताह का आयोजन किया गया, जिसका समापन सोमवार को किया गया। राजभाषा सप्ताह के दौरान रतलाम मंडल पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन पर कवि सम्मेलन हुआ।

प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, दिए पुरस्कार

मंडल कार्यालय रतलाम के अधिकारी क्लब में राजभाषा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक आरएन सुनकर एवं मंडल के अन्य अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर वाणिज्य विभाग को प्रथम, डीजल शेड रतलाम को द्वितीय एवं लेखा विभाग को तृतीय पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर मंडल कार्यालय के एनेक्सी हॉल में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

दी काव्य प्रस्तुतियां

Screenshot_2019-10-15-14-06-37-247_com.facebook.katana

कवि सम्मेलन में कवि एवं शायर अब्दुल सलाम खोकर, दिनेश भॅवरिया, संतोष सुपेकर एवं श्रीमती इंदु सिन्हा द्वारा काव्य पाठ किया गया। इनमें श्री खोकर को छोड़कर तीनों कवि रतलाम मंडल पर कार्यरत रेल कर्मचारी हैं। अंत में राजभाषा विभाग के राजेन्द्र सेन द्वारा भी मंडल रेल प्रबंधक को समर्पित एक काव्य पाठ किया गया गया।

प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए निबंध एवं राजभाषा प्रश्न मंच, कर्मचारियों के लिए टिप्पण आलेखन एवं श्रुतलेखन आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियेां को सम्मानित किया गया। अधिकारियो के लिए हिंदी निबंध प्रतियोगिता में अशोक जोशी मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर रतलाम को प्रथम, एन आर मीना मंडल वाणिज्य प्रबंधक को द्वितीय, फैलीराम मीना सहायक मंडल सामग्री प्रबंधक को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। हिंदी टिप्पण आलेखन प्रतियोगिता में मुकेश कुमार वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक रतलाम को प्रथम, एम बी मीना मंडल करिज एंव वेगन निरीक्षक को द्वितीय एवं राजीव रंजन सिन्हा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार हिंदी निबंध प्रतियोगिता एवं हिंदी शुद्ध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, दिवतीय तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। 20,000 हिंदी शब्द लेखन योजना में मंडल के 09 कर्मचारियो को पुरस्कृत किया गया। राजभाषा प्रदर्शनी के लिए वाणिज्य विभाग को प्रथम, डीजल शेड रतलाम को द्वितीय एवं लेखा विभाग को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह थे मौजूद

कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनकर, अपर मंडल रेल प्रबंधक केके सिन्हा सहित मंडल के सभी शाखाधिकारी अन्य अधिकारी, सभी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *