वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे पुस्तकालय एवं पुस्तकों से विद्यार्थियों में जाता है सकारात्मक संदेश : प्राचार्य वर्मा -

पुस्तकालय एवं पुस्तकों से विद्यार्थियों में जाता है सकारात्मक संदेश : प्राचार्य वर्मा

1 min read

हरमुद्दा

रतलाम, 23 नवंबर। पुस्तकालय एवं पुस्तकों से विद्यार्थियों में सकारात्मक संदेश जाता है। ऐसे रचनात्मक प्रयास से ही पुस्तकों के प्रति जागृति होती है।
यह विचार प्राचार्य नीरू वर्मा ने व्यक्त किए। प्राचार्य वर्मा शासकीय विनोबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विनोबा नगर में पुस्तकालय के शुभारंभ समारोह में उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में इस प्रकार का विन्यास सराहनीय है।

ध्यान आकर्षित करती है कविता “किताबों से मिले” 

Screenshot_2019-11-23-22-14-05-493_com.whatsapp

प्रारंभ में पुस्तकालय के नियमित संचालन का फीता काटकर शुभारंभ प्राचार्य नीरू वर्मा ने किया। पुस्तकालय के गेट पर साहित्यकार अजहर हाशमी की कविता “किताबों से मिले” का फ्लेक्स प्रदर्शित किया गया। प्रवेश करते ही उक्त कविता छात्र-छात्राओं और स्टाफ का ध्यान आकर्षित करती है। किताबों से मिलने अर्थात पठन-पाठन का भाव जगाती है। इस अभिनव पहल में डॉ. प्रवीणा दवेसर और विद्यालय के ओजस क्लब का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Screenshot_2019-11-23-22-13-39-116_com.whatsapp

यह थे उपस्थित

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के राजेंद्र अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, सोना तिवारी, सीमा व्यास, मीनाक्षी अग्रवाल, पिंकी सोलंकी, वंदना सोवनचा, विनीता यादव, गौरव शर्मा, कुमकुम, पूजा व अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *