वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे 25 बकायेदारों से वसूलना है लगभग एक करोड रुपए -

25 बकायेदारों से वसूलना है लगभग एक करोड रुपए

🔳 नगर निगम के बड़े बकायेदारों को जारी किए जा रहे हैं नोटिस

🔳 कलेक्टर ने निगम कार्यालय पहुंचकर की समीक्षा

हरमुद्दा
रतलाम, 3 जनवरी। शहर में निगम के सबसे बड़े 25 बकायेदारों से लगभग एक करोड रुपए की राशि वसूल की जाना है। नगर निगम रतलाम के बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इस संबंध में कलेक्टर एवं निगम प्रशासक रुचिका चौहान ने शुक्रवार शाम समीक्षा बैठक में निर्देश दिए।

होंगे नाम सार्वजनिक

राशि जमा नहीं कराए जाने पर बकायेदारों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे और नियमानुसार राशि की वसूली की जाएगी। बैठक में कलेक्टर द्वारा अन्य कार्यो की भी समीक्षा की गई। निगमायुक्त एसके सिंह तथा अन्य अधिकारी एवं इंजीनियर उपस्थित थे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शहर में नगर निगम की प्रॉपर्टी पर व्यवसायिक विज्ञापन प्रदर्शन के लिए तत्काल टेंडर कॉल किए जाएं। इससे निगम को बड़ी मात्रा में राजस्व मिलेगा।

शहीद चौक पर होंगे शहीदों के नाम अंकित

नगर के शहीद चौक पर शहीदों के नाम अंकित करके सम्मान दिया जाए। इसके साथ ही कालिका माता परिसर में स्थित झाली तालाब पर सेल्फी प्वाइंट बनाने के निर्देश कलेक्टर ने दिए गए। इसके अलावा लोकेन्द्र टॉकीज के समीप एवं त्रिपोलिया गेट पर नगर निगम की पार्किंग बनाने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए।

नगर निगम को शीघ्र ही 30 और नए वाहन

शहर के सफाई कार्य एवं कचरा एकत्रीकरण के लिए नगर निगम को शीघ्र ही 30 और नए वाहन मिलने वाले हैं। इसके लिए निविदा खुल चुकी है। नए वाहनों की प्राप्ति से शहर में सफाई कार्य में और तेजी आएगी।

सहायक कलेक्टर को उपायुक्त नगर निगम पदस्थ
हरमुद्दा
रतलाम, 3 जनवरी। कलेक्टर एवं प्रशासक नगर निगम रुचिका चौहान ने एक आदेश जारी कर सहायक कलेक्टर सुश्री तपस्या परिहार को प्रशिक्षण के लिए उपायुक्त नगर निगम पदस्थ किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *