सेवा भारती छात्रावास के बच्चों के साथ मनाया मकर संक्रांति
![](https://harmudda.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG_20200116_231338.jpg)
🔳 जैन सोश्यल ग्रुप संगिनी द्वारा आयोजन
हरमुद्दा
रतलाम, 16 जनवरी। जैन सोश्यल ग्रुप संगिनी रतलाम ग्रेटर की सदस्याओं ने अध्यक्षा रेखा लुणावत के साथ सुभाष नगर रतलाम स्थित सेवा भारती के छात्रावास के बच्चों के साथ मकर संक्रांति पर्व मनाया।
इस पर्व का महत्व समझाते हुए बच्चों को तिल की गजक खिलाई गयी। साथ ही इस पर्व पर खिचड़ी खाने का भी महत्व बताया। बच्चों के लिए दाल, चावल, गुड़, नमकीन के पैकेट, और कपड़े भी वितरित किए गए।
यह थे मौजूद
इस अवसर पर सारिका जैन, रानु गाँधी, प्रांजल, रमीला, मनीषा गंगवाल, प्रांजल जैन, रमिला गादिया, दीप्ति झामर, भावना जड़िया, स्वाति जैन, मीनाक्षी चौपड़ा सहित अन्य सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा। इसके लिए सेवा भारती की अध्यक्षा संगीता पितलिया ने संगिनी सदस्यों का आभार माना।