वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सूत्र सेवा सिटी ट्रांसपोर्ट के तहत बनेंगे शहर में 30 बस स्टॉप -

सूत्र सेवा सिटी ट्रांसपोर्ट के तहत बनेंगे शहर में 30 बस स्टॉप

🔲 विभिन्न कार्यों के लिए हुए टेंडर

🔲 64.89 लाख रुपए होंगे खर्च

हरमुद्दा
रतलाम, 01 मार्च। अमृत योजना अंतर्गत सूत्र सेवा सिटी ट्रांसपोर्ट के विभिन्न कार्यों के लिए नगर निगम द्वारा टेंडर स्वीकृत किए गए हैं, कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे।

कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक रुचिका चौहान ने बताया कि सूत्र सेवा के तहत जिन कार्यों के टेंडर स्वीकृत कर दिए गए हैं, उनमें 64.89 लाख रुपए लागत से शहर में 30 बस स्टॉप बनाए जाएंगे।

चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क का निर्माण पर होंगे 32.81 लाख रुपए खर्च

इसी प्रकार कालिका माता परिसर के सामने छोटे पार्क में चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क का निर्माण 32.81 लाख रूपए से किया जाएगा। बस टर्मिनल के लिए बाउंड्रीवाल तथा संबंधित निर्माण 41.93 लाख रुपए से किया जाएगा। शहर में 10 स्थानों पर ट्राफिक हट के लिए 15 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए इक्विपमेंट खरीदी पर भी 15 लाख रुपए खर्च होंगे।

नगर निगम के अन्य कार्यों के लिए भी टेंडर मंजूर

कलेक्टर ने बताया कि सूत्र सेवा के अलावा नगर निगम के अन्य कार्यों के लिए भी टेंडर स्वीकृत कर दिए गए हैं। इनमें 37 लाख रुपए के निगम कार्यालय मरम्मत एवं उन्नयन, 11 लाख रुपए के निगम कार्यालय परिसर में नवीन महिला एवं पुरुष प्रसाधन निर्माण, 10.42 लाख रूपए के निगम कार्यालय में रिकॉर्ड रूम, 5 लाख रुपए का सेंट्रल लाइटिंग विद्युत पोल पर एलइडी सीरीज लगाने का कार्य सम्मिलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *