वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम के बाद राज्यसभा चुनाव होगा रोचक -

प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम के बाद राज्यसभा चुनाव होगा रोचक

🔲 13 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे उम्मीदवार

🔲 मतदान 26 मार्च को होगा, परिणाम भी इसी दिन

🔲 16 मार्च को शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र

हरमुद्दा
भोपाल, 9 मार्च। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। राजनीतिक घमासान के चलते राज्यसभा चुनाव पर सियासी दांवपेच वालों की नजरें गड़ी हुई है। राज्यसभा में प्रदेश से कौन जाएंगे? इसका मंथन चल रहा है। कौन होगा सफल और कौन असफल? यह तो समय ही बताएगा। लेकिन यह बात तय है कि प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम के बाद राज्यसभा चुनाव रोचक होगा।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए मतदान 26 मार्च को होगा और उसी दिन नतीजे भी घोषित होंगे। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकनपत्र दाखिले की अंतिम तिथि 13 मार्च हैं। इसके अलावा 16 मार्च से राज्य विधानसभा का महत्वपूर्ण बजट सत्र भी शुरू हो रहा है। राज्य में दो सौ तीस सदस्यीय विधानसभा में आगर और जौरा सीट रिक्त हैं। शेष 228 विधायकों में से कांग्रेस के 114, भाजपा के 107, बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय हैं। इस संख्या के हिसाब से दोनों दलों की एक एक सीट पर विजय सुनिश्चित मानी जा रही है, लेकिन मौजूदा राजनीतिक हालातों के बीच तीसरी सीट पर रोचक चुनाव होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *