वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे वर्तमान दौर में अपना राष्ट्र धर्म निभाना, अपना फर्ज निभाना -

वर्तमान दौर में अपना राष्ट्र धर्म निभाना, अपना फर्ज निभाना

अपना फर्ज निभाना, अपना राष्ट्र धर्म निभाना

🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲
कोरोना के कारण मचा है हाहाकार।
इक संक्रामक रोग से जूझ रहा संसार।।

आज हमारा देश कोरोना नामक महामारी से जूझ रहा है। कोरोना के केस बढ़ते जा रहें हैं। देश में महाराष्ट्र के बाद मध्यप्रदेश का दूसरा नंबर जहां पर लोगों की जीवन लीला समाप्त हो गई है। यह चिंता का विषय है। लॉक डाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है।

इस समय गरीब मजदूरों की स्थिति बहुत खराब है। भूखों मरने की नोबत आ सकती है। वर्तमान संकट के इस समय में हमारे देश के सक्षम, जागरूक और शिक्षित लोगों को आगे आकर अपना राष्ट्र धर्म निभाना चाहिए। अपने खर्चों में कटौती करके दान अवश्य देना चाहिए। वैसे भी हमारी संस्कृति में दान की अनन्त महिमा कही गई है।

तुलसीदास ने कहा है –

तुलसी पंक्षी के पिये, घटे ना सरिता नीर।
दान किये धन न घटे, जो सहाय रघुवीर।।

आइए इस पुनीत कार्य में हम सब साथ दें और अपने भारतीय होने का सच्चा फर्ज निभाएं। हमारे देश में अनेकों आपदाएं आई हैं पर भारतवासियों ने सदा मिल जुल कर जीत हांसिल की है यह जंग भी जीतेंगे। बस एक दूसरे का साथ दें।

देश को बचाएंगे
कोरोना को हराएंगें।

1587030120270
सागर,  मध्यप्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *