वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मध्य प्रदेश लोक अभियोजन विभाग के सर्वोच्‍च सम्मान ‘‘प्राइड ऑफ प्रोसिक्यूशन‘‘ से नवाजा सीमा शर्मा को -

मध्य प्रदेश लोक अभियोजन विभाग के सर्वोच्‍च सम्मान ‘‘प्राइड ऑफ प्रोसिक्यूशन‘‘ से नवाजा सीमा शर्मा को

🔲 कई बार नावाजा गया है उत्कृष्ट सेवाओं के लिए

🔲 श्रेष्ठ से श्रेष्ठतम करना इनकी आदतों में शुमार

हरमुद्दा
रतलाम, 23 मई। मध्य प्रदेश लोक अभियोजन विभाग का सर्वोच्‍च सम्मान ‘‘प्राइड ऑफ प्रोसिक्यूशन‘‘ रतलाम की सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी सीमा शर्मा को प्रदान किया गया है। अनेक उत्कृष्ट कार्यो के लिए सुश्री शर्मा को नवाजा गया है। श्रेष्ठ से श्रेष्ठतम कार्य करना इनकी आदतों में शुमार है। जिला न्यायालय की एक शख्सियत है।

1590236549153

उल्लेखनीय है कि सुश्री शर्मा रतलाम में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के पद पर पदस्थ होकर वर्तमान में विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो एक्ट) का दायित्व निर्वहन कर रही है। विभाग की उज्जैन संभाग की जनसंपर्क अधिकारी भी है।

IMG_20200523_174131

इनके द्वारा वर्ष 2019 में अभियोजन अधिकारियों की दक्षता संवर्धन के लिए ‘‘पुलिस अनुसंधान एवं अभियोजन‘‘ विषय पर विधि पुस्तक लिखी की गई थी, जो जुलाई 2019 में प्रकाशित होकर समस्त अधिकारियों को अध्ययन के लिए प्रदान की गयी थी।

IMG_20200523_172231

इस पुस्तक के लेखन एवं प्रकाशन के लिए संचालक, लोक अभियोजन पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा सीमा शर्मा को विभाग का सर्वोच्च सम्मान ‘‘प्राइड ऑफ प्रोसिक्यूशन‘‘ प्रदान किया गया है।

हर दायित्व का निर्वाह करने में अव्वल

मीडिया सेल प्रभारी शिव मनावरे ने बताया कि सुश्री शर्मा हर दायित्व का निर्वहन करने में अव्वल हैं। विभाग की प्राधिकृत मास्टर ट्रेनर भी है। इनके द्वारा वर्ष 2018 में विभाग के नवनियुक्त अभियोजन अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। इसके लिए भी जून 2018 में ‘‘प्राइड ऑफ प्रोसिक्यूशन‘‘ सम्मान प्रदान किया गया। अभियोजन संचालन एवं मास्टर ट्रेनर के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मार्च 2019 में गृहमंत्री म.प्र. शासन द्वारा भी सम्मानित किया गया।

निष्ठा, लगन, समर्पण है अनुकरणीय

सुश्री शर्मा प्रशिक्षण, पुस्तक लेखन, अभियोजन संचालन एवं समस्त शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, लगन, समर्पण एवं दक्षता से करती है। यह सम्मान विधि विषय पर पुस्तक के लेखन और प्रकाशन तथा शैक्षणिक एवं बौद्धिक क्षेत्र में विशेष उपलब्धि पर प्रदान किया गया। सुश्री शर्मा की इस उपलब्धि पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *