वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ स्वयं सेवक रमेश बदलानी का निधन -

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ स्वयं सेवक रमेश बदलानी का निधन

🔲 भाजपा व समाज में शोक की लहर

🔲 मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार
हरमुद्दा
रतलाम, 1 जून। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ स्वयं सेवक एवं घोष वादक (शंख), लोकतंत्र सैनानी (मीसा बंधु), भाजपा मुखर्जी मण्डल के पूर्व अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद् के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सींधी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी रमेश बदलानी का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

श्री बदलानी का अंतिम संस्कार 2 जून को होगा। अंतिम यात्रा सुबह 10 बजे, संत कंवरराम नगर, विरियाखेड़ी से निकलेगी।

IMG_20200527_093431

जनप्रतिनिधियों ने की शोक संवेदना व्यक्त

भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, सांसद गुमानसिंह डामोर, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्रसिंह पाण्डेय, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *