वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे लायंस क्लब रतलाम क्लासिक के अध्यक्ष बने निमिष व्यास व सचिव मनीष जोशी -

लायंस क्लब रतलाम क्लासिक के अध्यक्ष बने निमिष व्यास व सचिव मनीष जोशी

1 min read

🔲 वर्ष 2020-21 की नवीन कार्यकारिणी का गठन

हरमुद्दा
रतलाम, 11 जून। लायंस क्लब रतलाम क्लासिक वर्ष 2020-21 की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। आगामी सत्र के लिए समाजसेवी निमिष व्यास को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मनीष जोशी को सचिव तथा लायन रमेश उपाध्याय को कोषाध्यक्ष को मनोनीत किया गया।
नॉमिनेशन कमेटी की बैठक में झोन चेयर पर्सन लायन दिनेश शर्मा, सुरेश कटारिया, संदीप निगम, जगदीश सोनी, महेश व्यास ने अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की। निवर्तमान अध्यक्ष लायन प्रदीप लोढा, प्रथम उपाध्यक्ष लायन अशोक दख, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन कमलेश पालीवाल, तृतीय उपाध्यक्ष लायन राजेश डोरिया, सह सचिव आशीष जोशी, सह कोषाध्यक्ष लायन दिलीप वर्मा बनाए गए। शरद चतुर्वेदी टेल ट्विस्टर तथा 11 सदस्य संचालक मंडल का गठन किया गया। पूर्व अध्यक्ष सहित उमेश झालानी, सुरेश मूणत, डॉ. एमए कुरैशी, मनोहर मूणत, अशोक हरकावत, बीके जोशी, डब्ल्यूबी डलवानी को मनोनीत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *