वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कानपुर हाईवे पर विकास दुबे का एनकाउंटर -

कानपुर हाईवे पर विकास दुबे का एनकाउंटर

🔲 24 घण्टे में उतारा मौत के घाट

हरमुद्दा
शुक्रवार, 10 जुलाई। शुक्रवार सुबह कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे का एनकाउंटर कर दिया गया। पुलिस ने भी मामले की अधिकारिक पुष्टि की है। सूत्रों का कहना है कि सुबह पुलिस एलाउंसमेंट कर रही थी कि रास्ता खाली कर दो रास्ता खाली कर दो। और फिर गोलियों की आवाज आने लगी। जानकारी मिली है कि जो गाड़ी पलटी है, उसमें विकास दुबे था।IMG_20200710_081543

उल्लेखनीय है कि गुरुवार सुबह ही मध्य प्रदेश उज्जैन के महाकाल मंदिर से विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया था और शाम को ट्रांजिट रिमांड पर एसटीएफ दल उसे कानपुर ले गया था। शुक्रवार सुबह कानपुर हाईवे पर विकास दुबे का वाहन पलटी खा गया है। पुलिस का कहना है कि वह भाग रहा था, उसेे गोली मारी गई है। उपचार केेेे लिए कानपुर अस्पताल ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *