वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे ब्यावरा के कांग्रेसी विधायक दांगी का मेदांता हॉस्पिटल में निधन, कोरोना वायरस के थे शिकार -

ब्यावरा के कांग्रेसी विधायक दांगी का मेदांता हॉस्पिटल में निधन, कोरोना वायरस के थे शिकार

🔲 मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

हरमुद्दा
भोपाल, 15 सितंबर। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में देर रात निधन हो गया। उन्हें कोरोना वायरस हुआ था, जिसके बाद शरीर के अंगों ने साथ देना छोड़ दिया और मल्टीपल ऑर्गन फेल्यूर की वजह से उनका निधन हो गया।
ज्ञातव्य है कि वे लंबे समय से बीमार चल रही थे और उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था। उनके निधन की खबर मिलने के बाद दांगी के समर्थकों में शोक की लहर छा गई है। सभी को उम्मीद थी कि वे जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटेंगे।  जानकारी के मुताबिक उनके बेटे लक्ष्मण सिंह दांगी उन्हें लेकर ब्यावरा आ रहे हैं। विधायक दांगी के निधन के बाद अब मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे।

सीएम ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि मध्य प्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी के निधन का समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed