वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में प्रदर्शन : सरकार विरोधी नीतियों, निजीकरण, निगमीकरण एवं न्यू पेंशन स्कीम को रद्द करने के मुद्दे को लेकर भरी हुंकार -

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में प्रदर्शन : सरकार विरोधी नीतियों, निजीकरण, निगमीकरण एवं न्यू पेंशन स्कीम को रद्द करने के मुद्दे को लेकर भरी हुंकार

🔲 ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन का आह्वान

🔲 रेल कर्मचारियों में बहुत आक्रोश

हरमुद्दा
रतलाम, 18 सितंबर। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रांगण में वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन रतलाम मंडल के मंडल अध्यक्ष एवं मंडल मंत्री के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। सरकार विरोधी नीतियों एवं निजी करण, निगमीकरण एवं न्यू पेंशन स्कीम को रद्द करने के मुद्दे को लेकर हुंकार भरी।

मीडिया प्रभारी अशोक तिवारी ने हरमुद्दा को बताया कि सरकार की अनियमितताओं रेल मंत्रालय की कूटनीति को लेकर जन जागरण अभियान पूरे वेस्टर्न रेलवे में चलाया जा रहा है।

कई निजी कंपनियों को रेल बेचने का काम कर रही सरकार : शर्मा

IMG_20200918_180714

मंडल अध्यक्ष एसएस शर्मा ने कहा यह नीति रेल कर्मचारियों के हित में नहीं है जहां रेल बेच रहे हैं, वहीं कर्मचारियों को कम करने की नीतियां बना रहे हैं। कर्मचारियों में बहुत आक्रोश है। पूरे भारत में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। इस महामारी को ना देखते हुए केंद्र सरकार इसकी आड़ में कई निजी कंपनियों को रेल को बेचने का काम कर रही है। रेल प्लेटफार्म को बेचने का काम कर रही है रेलवे पेंशन स्कीम रेल कर्मचारियों का हक है। इसको 1जनवरी 2004 के बाद उन्होंने अपने तानाशाही रवैया के कारण बंद कर दिया गया है। इससे कई कर्मचारी जो 2004 के बाद लगे हैं। उनको पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा। इसी वजह से कर्मचारी असंतुष्ट हैं। रेलवे की भर्तियों को बंद करने का काम एवं निजी कंपनियों को देने का काम केंद्र सरकार कर रही है।

रेल का हर सिपाही रेलवे की सेवा में : बारठ

IMG_20200918_180648

मंडल मंत्री मनोहर बारठ ने कहा निजीकरण और निगमीकरण और न्यू पेंशन स्कीम यह कर्मचारियों के साथ धोखा है। न्यू पेंशन स्कीम रद्द करने एवं पुरानी पेंशन शीघ्र शुरू की जाए। भारतीय रेल जहां 100 साल से रेल कर्मचारियों के द्वारा चलाई जा रही है, वहीं यह केंद्र सरकार निजी हाथों में देने के लिए लगी हुई है। आज भी रेल का हर सिपाही रेलवे की सेवा दे रहा है।

रनिंग कर्मचारियों को बहुत ज्यादा परेशान कर रही सरकार : पांडे

सहायक मंडल मंत्री ह्रदेश पांडे ने कहा कि रनिंग में कई विसंगतियां हो रही है। केंद्र सरकार रनिंग कर्मचारियों को बहुत ज्यादा परेशान कर रही है। जहां कोरोना वायरस से संक्रमित आमजन हो रहा है। वहां रनिंग स्टाफ कंधे से कंधा मिलाकर रेल की सेवा दे रहा है।

रेल प्रशासन कर रहा कोरोना वायरस के नियमों का उल्लंघन : सोलंकी

IMG_20200918_180622

सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि अधिकारी कर्मचारियों को दबाव बनाए हुए हैं, वही रतलाम मंडल के कार्मिक विभाग एवं अन्य अधिकारी करोना वायरस एक संक्रमित बीमारी है। केंद्र सरकार ने इसके नियमों का पालन करने को कहा है। रेल प्रशासन नियमों का उल्लंघन करते हुए शत प्रतिशत कर्मचारियों को मंडल कार्यालय में बुलाया जा रहा है। कोरोना वायरस के चलते 2 कर्मचारियों का निधन हो गया है। उसके बाद भी अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे हैं। यह सही नहीं हो रहा है। इसका विरोध किया जाएगा।

इन्होंने भी किया संबोधित

जन जागरण सप्ताह को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, सहायक मंडल मंत्री हरीश चांदवानी, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी, महिला समिति सचिव रंजीता वैष्णव, युवा समिति के सचिव दीक्षांत पंड्या ने भी संबोधित किया।

ली यूनियन के सदस्यता

वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ छोड़कर आए भागचंद समदानी एवं कमल गुर्जर ने यूनियन की सदस्यता ली। उन्हें माला पहनाकर मंडल मंत्री मंडल अध्यक्ष श्री शर्मा ने स्वागत किया।

जन जागरण अभियान को बनाया इन्होंने सफल

IMG_20200918_165509

इस अवसर युवा समिति के अध्यक्ष गौरव सांगते, महिला समिति कांता तिवारी पार्वती, सुनील चतुर्वेदी, आशीष यादव, रोहित देशबंधु, भूपेंद्र मकवाना, कपिल गुर्जर, आशीष नागदे, यातायात शाखा के सचिव हेमंत मिश्रा, मनीष जोशी, रोशन खान, नितिन कलंकी, राजेश जैन, सामान्य शाखा के सचिव पंकज पंवार, महेंद्र सिंह देवड़ा, मैकेनिकल शाखा के सचिव विक्रम सिंह चौहान, सुरेंद्र यादव, आशीष सालेकर, महेंद्र वर्मा, गजाधर पांडे, जितेंद्र नेका, सुशील मिश्रा, वैभव उपाध्याय, अशोक तवर, शशांक सक्सेना, पल्लव उपाध्याय, कपिल साहू, मिलिंद सराफ एवं तमाम रेल कर्मचारी जन जागरण में उपस्थित रहकर प्रदर्शन को सफल बनाया। यातायात शाखा के सचिव हेमंत मिश्रा ने जन जागरण में आए सभी कॉमरेड साथियों महिला समिति युवा समिति का आभार माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *