वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे रतलाम मंडल होकर चलेगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन -

हरमुद्दा

रतलाम, 18 सितंबर। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर बान्द्रा टर्मिनस-अमृतसर, अहमदाबाद-पटना एवं अहमदाबाद-दरभंगा के मध्य तीन जोड़ी स्पेशल साप्ताहिक गाड़ियाँ (क्लोन ट्रेन) चलाई जाएगी।

मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल से होते हुए तीन जोड़ी स्पेशल क्लोन ट्रेन चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 09447/09448 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट क्लोन ट्रेन, गाड़ी संख्या 09465/09466 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल क्लोन ट्रेन एवं गाड़ी संख्या 09025/09026 बान्द्रा टर्मिनस-अमृतसर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट क्लोन ट्रेन रतलाम मंडल से होकर गुजरेगी।

🔲 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद

गाड़ी संख्या 09447/09448 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट क्लोन ट्रेन- गाड़ी संख्या 09447 अहमदाबाद पटना सुपरफास्ट क्लोन ट्रेन 23 सितंबर 2020 से प्रति बुधवार को अहमदाबाद से तथा गाड़ी संख्या 09448 पटना अहमदाबाद सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस 25 सितंबर 2020 से प्रति शुक्रवार को पटना से अगले आदेश तक चलेगी। इस ट्रेन में 12 थर्ड एसी एवं 04 शयनयान श्रेणी के कोच रहेंगे।

आने जाने का समय

09447 अहमदाबाद पटना सुपरफास्ट स्टेशन 09448 पटना अहमदाबाद सुपरफास्ट
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान — 19.45 (बुधवार) अहमदाबाद जं. 02.05 (रविवार)
21.06 21.09 छायापुरी 00.32 00.35
00.15 (गुरुवार) 00.25 रतलाम 21.00 21.10
04.10 04.20 कोटा 16.50 17.00
09.55 10.00 आगरा फोर्ट 11.55 12.00
15.25 15.30 कानपुर सेंट्रल 07.50 08.00
21.20 21.30 पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. 02.50(शनिवार) 03.00
00.30(शुक्रवार) — पटना जं. — 22.30(शुक्रवार)

🔲 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद

गाड़ी संख्या 09465/09466 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद साप्ताहिक क्लोन ट्रेन- गाड़ी संख्या 09465 अहमदाबाद दरभंगा क्लोन ट्रेन 25 सितंबर 2020 से प्रति शुक्रवार को अहमदाबाद से तथा गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा अहमदाबाद क्लोन एक्सप्रेस 28 सितंबर 2020 से प्रति सोमवार को दरभंगा से अगले आदेश तक चलेगी। इस ट्रेन में 12 थर्ड एसी एवं 04 शयनयान श्रेणी के कोच रहेंगे।

आने-जाने का समय

09465 अहमदाबाद दरभंगा क्लोन ट्रेन स्टेशन 09448 दरभंगा अहमदाबाद क्लोन ट्रेन
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
— 20.40 (शुक्रवार) अहमदाबाद 16.20 (मंगलवार) —
01.20 (शनिवार) 01.30 रतलाम 11.30 11.40
03.00 03.10 उज्जैन 09.30 09.40
07.50 08.00 गुना 05.00 05.10
10.10 10.30 बीना जं. 02.40 03.00
12.30 12.40 झांसी जं. 00.05(मंगलवार) 00.10
16.35 16.45 कानपुर सेंट्रल 20.25 20.35
18.15 18.30 लखनऊ 18.40 18.55
20.30 20.35 फैजाबाद जं. 16.35 16.40
22.30 22.55 शाहगंज जं. 14.30 14.55
03.55(रविवार) 04.00 छपरा 09.30 09.35
08.05 08.30 समस्तीपुर जं. 05.05 05.30
09.30(रविवार) — दरभंगा — 04.00(सोमवार)

🔲 बान्द्रा टर्मिनस-अमृतसर-बान्द्रा टर्मिनस

गाड़ी संख्या 09025/09026 बान्द्रा टर्मिनस-अमृतसर-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक क्लोन ट्रेन- गाड़ी संख्या 09025 बान्द्रा टर्मिनस-अमृतसर सुपरफास्ट साप्ताहिक क्लोन ट्रेन 11 सितंबर 2020 से प्रति सोमवार को बान्द्रा टर्मिनस से तथा गाड़ी संख्या 09026 अमृतसर-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक क्लोन एक्सप्रेस 13 सितंबर 2020 से प्रति बुधवार को अमृतसर से अगले आदेश तक चलेगी। इस ट्रेन में 12 थर्ड एसी एवं 04 शयनयान श्रेणी के कोच रहेंगे।

आने-जाने का समय

09025 बान्द्रा (ट) अमृतसर सुपरफास्ट स्टेशन 09026 अमृतसर बान्द्रा (ट) सुपरफास्ट
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
— 11.15(सोमवार) बान्द्रा टर्मिनस 11.05 (गुरुवार) —
16.45 16.55 वडोदरा जं. 05.30 05.40
20.50 21.00 रतलाम जं. 01.40(गुरुवार) 01.50
00.25(मंगलवार) 00.35 कोटा 21.40 21.50
07.15 07.30 नई दिल्ली 14.05 14.20
10.15 10.20 अंबाला कैंट 11.10 11.15
11.00 11.05 चंडिगढ़ 10.25 10.30
16.00(मंगलवार) — अमृतसर — 06.20(बुधवार)

आरक्षित है ट्रेन

उक्त तीनों जोड़ी गाडियाँ पुरी तरह से आरक्षित ट्रेन है। यह गाड़ी हमसफर रेक से चलेगी इसलिए किराया भी हमसफर ट्रेन के अनुसार ही रहेगा। इस ट्रेन में एडवांस रिजर्वेशन, गाड़ी चलने से 10 दिन पहले शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *