वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना का कहर : 12 महीने के बच्चे के सहित 31 महिला व पुरुष हुए संक्रमित -

कोरोना का कहर : 12 महीने के बच्चे के सहित 31 महिला व पुरुष हुए संक्रमित

1 min read

हरमुद्दा

रतलाम, 18 सितंबर। कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दिन नए संक्रमित आ रहे हैं। संक्रमण का शिकार 31 महिला व पुरुष के साथ 12 माह का बच्चा भी हुआ है। संक्रमण से हुए प्रभावित का उपचार किया जा रहा है।
जनसंपर्क कार्यालय के पीआरओ शकील खान ने बताया कि रतलाम की रेलवे कॉलोनी की 52 वर्ष की महिला जिनकी मृत्यु 16 सितंबर की रात्रि में हुई उनकी 18 सितंबर को रिपोर्ट कोविड-पॉजिटिव है। रतलाम के अलकापुरी की 52 वर्षीय महिला, आनंद कॉलोनी के 45 वर्षीय पुरुष, जलसारा बंजली के 29 वर्षीय पुरुष, श्रीमाली वास के 28 वर्षीय पुरुष, कस्तूरबा नगर की 19 वर्षीय युवती, त्रिवेणी रोड के 59 वर्षीय, पुरुष ग्राम मऊखेड़ी की 45 वर्षीय महिला, डोंगरे नगर रतलाम की 61 वर्षीय महिला, विवेकानंद कॉलोनी सैलाना के 34 वर्षीय पुरुष, कमला नेहरू मार्ग सैलाना की 45 वर्ष की महिला, 46 वर्षीय पुरुष, शास्त्री मार्ग सैलाना के 31 वर्षीय पुरुष, राजीव नगर रतलाम के 80 वर्षीय पुरुष, काठेर परिसर जावरा की 35 वर्षीय महिला, नरसिंहपुरा जावरा की 22 वर्ष की महिला, नयागांव रतलाम की 35 वर्षीय महिला, बसंत विहार कॉलोनी रतलाम के 52 वर्षीय पुरुष, ग्लोबस कॉलोनी रतलाम की 28 वर्षीय महिला, श्रीनगर कॉलोनी जावरा के 58 वर्षीय पुरुष, पीएनटी कॉलोनी रतलाम की 60 वर्ष की महिला, धानमंडी रतलाम के 35 वर्षीय पुरुष, नयागांव रतलाम के 30 वर्षीय पुरुष, लक्कड़पीठा रतलाम के 42 वर्षीय पुरुष, डीआरपी लाइन रतलाम के दो 29 वर्षीय पुरुष, जवाहर नगर जावरा के 74 वर्षीय पुरुष, 72 वर्षीय महिला, ग्राम शेरपुर की 30 वर्ष की महिला तथा 34 वर्ष की महिला, आलोट नाका ताल का 1 वर्षीय बालक तथा 35 वर्ष की महिला के सैंपल पॉजिटिव आए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *