अंतिम व्यक्ति की सेवा करने का लिया संकल्प भाजपा समर्थकों ने
1 min read🔲 पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई
हरमुद्दा
रतलाम,25 सितंबर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शुक्रवार को दीनदयाल नगर स्थित दीनदयाल उद्यान में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।दीनदयालजी विचार को जन-जन तक पहुंचाने एवं अंतिम व्यक्ति की सेवा करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भारती जनता पार्टी जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र डागा, मंडल अध्यक्ष जयवंत जी कोठारी, निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, राकेश परमार, मोहन वर्मा मंडल उपाध्यक्ष राजेश रांका, राकेश नागर, हेमन्त राहोरी, अभय जैन, राकेश मीणा तथा समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन नंदकिशोर पंवार ने किया। मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी ने आभार माना।