वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना कहर : बुजुर्ग और बालक सहित 31 हुए संक्रमित -

कोरोना कहर : बुजुर्ग और बालक सहित 31 हुए संक्रमित

हरमुद्दा

रतलाम, 28 सितंबर। कोरोना वायरस का संक्रमण दिन प्रतिदिन फैल रहा है। लापरवाही में आमजन को वायरस का शिकार हो रहे हैं। सोमवार को 31 संक्रमित हुए हैं। जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि रतलाम के तेजा नगर गली नंबर 2 के 70 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय पुरुष, गंगासागर की 67 वर्षीय महिला, बिबड़ोद के 28 वर्षीय पुरुष, गोपाल गौशाला कॉलोनी की 52 वर्षीय महिला, जावरा की 45 वर्षीय महिला, कर्नाटक चौराहे के 16 वर्षीय बालक, रतलाम कस्तूरबा नगर के 40 वर्षीय पुरुष, 39 वर्षीय महिला, मराठों का वास के 60 वर्षीय पुरुष, एट लेन केंपस हसन पालिया के 47 वर्षीय पुरुष, 80 फिट रोड के 55 वर्षीय पुरुष, राजेंद्र जयंत परि सर जावरा के 34 वर्षीय पुरुष, सैलाना महालक्ष्मी गली के 23 वर्षीय पुरुष, जवाहर नगर रतलाम के 60 वर्षीय, पुरुष गांधी कॉलोनी जावरा की 50 वर्षीय, 25 वर्षीय तथा 22 वर्षीय महिला, खारवा कला आलोट के 31 वर्षीय पुरुष, आरपीएफ कॉलोनी रतलाम के 29 वर्षीय पुरुष, खाचरोद नाका जावरा के 71 वर्षीय पुरुष, गोकुलधाम कॉलोनी रतलाम के 36 वर्षीय पुरुष, खातीपुरा रतलाम के 40 वर्षीय पुरुष, साईं राम हॉस्टल नाहरपुरा की 26 वर्षीय महिला, प्रियदर्शनी नगर रतलाम के 52 वर्षीय पुरुष, मातृछाया अपार्टमेंट टीआईटी रोड के 42 वर्षीय पुरुष, नागर वास के 68 वर्षीय पुरुष, 65 वर्ष की महिला, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी सैलाना के 31 वर्षीय पुरुष, वेद व्यास कॉलोनी रतलाम के 25 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव आए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *