वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे लापरवाही : पहले बताया लड़का हुआ है फिर बोले लड़की, नवजातों के बदल दिए माता-पिता -

लापरवाही : पहले बताया लड़का हुआ है फिर बोले लड़की, नवजातों के बदल दिए माता-पिता

1 min read

🔲 परिजनों ने लगाया बच्चों की हेरा-फेरी का आरोप

🔲 पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

हरमुद्दा
रतलाम,11 अक्टूबर। मातृ एवं शिशु इकाई में बच्चा बदलने का मामला सामने आया है। जहां एक पक्ष का कहना है कि उन्हें पहले लड़का होने की सूचना दी गई और कुछ देर बाद उनसे कहा गया कि आप को लड़की हुई है। जिसको लेकर मामला गंभीर हो गया और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार मामला 6 अक्टूबर का है। इस दिन शिशु इकाई में दो बच्चों की डिलीवरी हुई थी जिसमें एक पक्ष मनीषा पति भरत परमार होमगार्ड कॉलोनी, वही दूसरा पक्ष सविता पति सुमित पांचाल है। भरत परमार के अनुसार डिलीवरी के बाद उन्हें लड़का होने की जानकारी दी गई थी लेकिन कुछ देर बाद स्टाफ द्वारा बताया गया कि आप को लड़की हुई है। इस पर परिवार ने आपत्ति लेते हुए कहा कि लड़का हो या लड़की हमे कोई समस्या नहीं लेकिन इस बात की पुष्टि जरूर होनी चाहिए वह हमारा ही है।

फिलहाल नहीं हुआ मामले का निराकरण

मनीषा के परिजन के अनुसार मनीषा डिलीवरी के बाद उन्हें सूचना दी गई थी कि मनीषा को 10:14 पर लड़का हुआ है वही सविता को 10:28 पर लड़की हुई लेकिन कुछ देर बाद फाइलों की अदला-बदली से वह मनीषा को सविता बोलने लगे जिससे यह दुविधा की स्थिति निर्मित हुई है। लेकिन जब तक सविता को उनका लड़का सौंप दिया गया, जिसके बाद सविता के परिजनों ने स्टाफ पर बच्चों की अदला बदली का आरोप लगाना शुरू कर दिया।

डीएनए टेस्ट कराने का दिया सुझाव

वही दूसरा पक्ष भी लड़का होने का दावा कर रहा है, काफी देर तक मामले का निराकरण नहीं होने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को डीएनए टेस्ट करवाने का सुझाव दिया है लेकिन एक पक्ष डीएनए टेस्ट के लिए भी तैयार नहीं है। जिसे स्थिति विकट बनती जा रही है। फिलहाल इस मामले का निराकरण नहीं हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *